Mon, 13 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

लाइफ स्टाइल : बिना गैस या बिना चूल्हा जलाए…कौन-कौन सी चीजें बनाकर खाई जा सकती हैं?

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 10, 2026 / Post views : 137

Share:

इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध में हालात खराब हो रहे हैं और इसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। एलपीजी की किल्लत भी होने की संभावना बनी हुई है। क्या आपको पता है कि कुछ खाने की चीजें ऐसी भी हैं , जो बिना गैस जलाए या फिर बिना किसी तरह की आग के भी बनाकर तैयार की जा सकती हैं। 

खाना हमारी जिंदगी का आधार होता है। कुछ चीजें कच्ची खाई जाती हैं, लेकिन ज्यादातर फूड्स को पकाकर खाना जरूरी होता है। इस वक्त गैस की किल्लत होने की आशंका तो बनी हुई है ही। इसके अलावा आज की तेज भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसा खाना बनाना चाहते हैं । जो कम मेहनत के बनकर तैयार हो जाए और ज्यादा समय या फिर झंझट भी न हो। ये खाना हेल्दी भी होना चाहिए ताकि न्यूट्रिएंट्स मिलते रहें। आमतौर पर खाना बनाने के लिए गैस, आग जलाना या किसी भी तरह से हीट का यूज करना जरूरी होता है, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि गैस नहीं होगी या फिर आप जब आग नहीं जला सकते हैं तो कैसे खाना बनाएंगे। 

आप बिना गैस या किसी भी तरह से बिना हीट के भी आसानी से खाने कि कुछ चीजें बनाकर तैयार कर सकते हैं जो न सिर्फ आसान तरीका है, बल्कि ये काफी फटाफट भी हो जाता है। तो चलिए जान लेते हैं चटपटे स्नैक्स से लेकर स्वीट्स तक बिना गैस के कौन से फूड आइटम बना सकते हैं। 

प्रोटीन रिच सलाद

बिना किसी हीट के अगर आपको कुछ ऐसा हेल्दी बनाना है जो लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ रखे और एनर्जी भी लो न हो। ऐसे में सबसे बढ़िया ऑप्शन है प्रोटीन रिच स्प्राउट्स सलाद। इसके लिए आप काला चना, मूंग दाल, मूंगफली, जैसी चीजों को अंकुरित कर सकते हैं और फिर इसका सलाद बनाकर खाएं। इसमें नींबू का रस, काली मिर्च, काला नमक जैसी चीजें एड करके एंजॉय करें। आप चाहे तो इसमें हरा धनिया, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च भी काटकर एड कर सकते हैं। 

इसी तरह से आप गाजर, खीरा, ककड़ी को जूलियन कट में कटिंग करें। इसमें हंग कर्ड मिलाएं और फिर भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च डालकर एंजॉय करें। ये कमाल का स्वादिष्ट लगता है और इससे प्रोटीन के साथ ही कई विटामिन, मिनरल्स भी मिलेंगे। 

दही सैंडविच बनाकर खाएं

आप बिना गैस जलाए दही सैंडविच बना सकते हैं। इसमें जरूरी नहीं है कि ब्रेड को सेका भी जाए। ये क्रीमी टेक्सचर वाला होता है। इसमें भी आप दही को किसी कपड़े में बांधकर रात में ही लटका दें। इसके बाद सुबह इस दही को ब्रेड पर लगाएं। अब गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, खीरा, टमाटर के स्लाइस रखें । अब एक और दही की लेयर लगाएं। बेसिक मसाले डालें या फिर कुछ सॉसेज हो तो वो यूज कर सकते हैं। इसके बाद आप ऊपर से ब्रेड लगा दें। 

Easy Kitchen Tips

फ्रूट चाट बनाएं

आप इसी तरह से फ्रूट चाट बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने तो बिल्कुल सिंपल है और बेहद हेल्दी ऑप्शन भी है। दरअसल इससे आप कई तरह से फल एक साथ खा लेते हैं। इसमें बस आपको फलों को काटना है और इसमें चाट मसाला या फिर नींबू, काली मिर्च, थोड़ा सा काला नमक एड करना है। तैयार है आपका फ्रूट चाट। 

हंग कर्ड फ्रूट सलाद

आप चाट की बजाय हंग कर्ड फ्रूट सलाद बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए भी बस आपको सारे फ्रूट्स को काटना है और हंग कर्ड में मिलाना है। इसके बाद आप इसमें चाहे तो मिठास के लिए थोड़ा सा शहद एड किया जा सकता है। ये वन पॉट मील है जिसे आपका पेट भरा हुआ रखेगा। 

स्मूदी है हेल्दी ऑप्शन

ब्रेकफास्ट में आप स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। ये भी प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर जैसे पोषक तत्वों के लिए एक बढ़िया सोर्स है। इसमें आप फलों, सब्जियों, सीड्स, नट्स, ड्राई फ्रूट्स को थोड़े से प्लांट बेस्ड मिल्क या फिर दही के साथ ब्लेंड कर सकते हैं। 

नारियल के लड्डू

अगर बिना गैस जलाए मिठाई बनाने की बात हो तो आप नारियल के लड्डू बना सकते हैं।  इसके लिए डेसिकेटेड नारियल, कंडेंस्ड मिल्क और मिल्क पाउडर चाहिए होगा, सारी चीजों को मिलाएं और फिर इस मिश्रण से आप लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिए। 15 से 20 मिनट में ये सेट हो जाते हैं। इस तरह से आप बिना गैस जलाए चटपटे से लेकर मीठे तक की फूड बना सकते हैं। 

Tags :

#LIFESTYLE

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts