Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

Helth : पीलिया में शरीर का कौन-सा अंग ज्यादा प्रभावित होता है? जानें

Abhyuday Bharat News / Thu, May 7, 2026 / Post views : 108

Share:

पीलिया शरीर के कुछ अंगों को प्रभावित कर सकता है। इसमें मुख्य तौर पर लिवर को नुकसान पहुंचता है।

Piliya se Sharir ka Kaun sa Ang Prabhavit Hota Hai: पीलिया एक आम समस्या है। हर व्यक्ति को अपनी जीवन में कभी-न-कभी पीलिया रोग से जूझना पड़ता है। यह रोग तब होता है, जब त्वचा, आंखों का सफेद भाग और श्लेष्मा झिल्ली पीली हो जाती है। इसे हाइपरबिलिरुबिनमिया के रूप में भी जाना जाता है। वैसे तो पीलिया पूरे शरीर को प्रभावित कर देता है। पीलिया होने पर वजन कम होने लगता है। साथ ही, यह गंभीर थकान और कमजोरी का कारण भी बनता है। लेकिन पीलिया शरीर के अंगों को भी प्रभावित करता है। क्या आप जानते हैं पीलिया में शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है?

पीलिया के लिए आहार: क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए

पीलिया में शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है?- Which Body Part is Affected by Jaundice in Hindi

Chronic Jaundice: When Should You Worry?

स्पर्श हॉस्पिटल के लीड कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. लोकेश एल.वी. बताते हैं, "पीलिया, मुख्य रूप से लिवर को प्रभावित करता है। यानी जब किसी व्यक्ति को पीलिया रोग होता है, तो उसके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, ऐसा रक्त में बिलीरुबिन के संचय के कारण होता है। जब पीलिया बिगड़ता है, तो यह शरीर के कई अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है।"

पीलिया रोग से प्रभावित होने वाले अंग

  • डॉ. लोकेश एल.वी. बताते हैं कि पीलिया से लिवर अंग सबसे अधिक प्रभावित होता है। वहीं, अगर रक्त में बिलीरुबिन का स्तर ज्यादा बढ़ जाता है, तो इससे शरीर के कई अन्य अंग भी प्रभावित हो सकते हैं। 

  • पीलिया रोग होने पर लिवर के साथ ही, मस्तिष्क, किडनी और हृदय भी प्रभावित हो सकते हैं। यानी रक्त में बिलीरुबिन का अधिक स्तर, लिवर के साथ ही, अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। 

  • अगर किसी हेपेटाइटिस या सिरोसिस वाले व्यक्ति को पीलिया रोग होता है, तो इससे लिवर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। 

इसे भी पढ़ें- पीलिया (जॉन्डिस) क्या है? जानें कारण, लक्षण और उपचार

पीलिया रोग होने पर अपनाएं ये टिप्स 

  • अगर आपको पीलिया रोग है, तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे लिवर को ज्यादा नुकसान होने से बचाया जा सकता है।

  • पीलिया होने पर आपको शराब से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।

  • अगर आप पीलिया रोगी है, तो बैलेंस डाइट लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

  • आपको अपनी लाइफस्टाइल को भी हेल्दी बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप रेगुलर एक्सरसाइज करें।

  • अपनी डाइट में इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले फूड्स जरूर शामिल करें। 

  • अगर आपको त्वचा पर पीलापन, आंखों पर पीलापन, थकान और वजन कम जैसे लक्षणों का अनुभव हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। आपको इन लक्षणों को बिलकुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts