Tue, 14 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

ट्रेंडिंग न्यूज़ : फीस के पैसे नहीं थे तो स्कूल जाना कर दिया बंद, घर ढूंढकर खुद आए प्रिंसिपल और कही ऐसी बात फफक पड़ी छात्रा, दिल छू रहा Vir

Abhyuday Bharat News / Thu, Dec 11, 2025 / Post views : 234

Share:

फीस के पैसे नहीं थे तो स्कूल जाना कर दिया बंद, घर ढूंढकर खुद आए प्रिंसिपल और कही ऐसी बात फफक पड़ी छात्रा, दिल छू रहा Viral वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों की आंखें नम कर दी हैं। वीडियो एक ऐसी

किशोरी की कहानी बताता है जो सिर्फ 500 रुपये फीस न भर पाने की वजह से 15 दिन से स्कूल नहीं जा रही थी।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और बच्ची को डर था कि स्कूल जा पाना शायद अब संभव नहीं होगा। लेकिन आगे जो हुआ, उसने इंसानियत और शिक्षा के असली अर्थ को सामने ला दिया।

खेत में काम कर रही थी बच्ची

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के प्रिंसिपल बच्ची की गैरहाजिरी से चिंतित हो जाते हैं। वे पहले उसके घर जाते हैं, लेकिन पता चलता है कि वह खेत में परिवार की मदद कर रही है, क्योंकि घर में और कोई विकल्प नहीं था। प्रिंसिपल बिना झिझक खेत की ओर बढ़ जाते हैं। वहां मिट्टी से सनी छात्रा को देखकर वे उसे बुलाते हैं और पूछते हैं कि वह स्कूल क्यों नहीं आ रही।

बच्ची हिचकिचाते हुए बताती है कि घर में पैसे नहीं थे, इसलिए स्कूल की फीस जमा नहीं कर पाई, और इसी शर्म में वह स्कूल नहीं जा रही थी। यह सुनते ही प्रिंसिपल उसे तुरंत आश्वासन देते हैं कि फीस न होने पर भी उसकी पढ़ाई नहीं रुकेगी। वे कहते हैं,

फीस की ही बात है न फीस नहीं लेंगे।

यह सुनते ही बच्ची भावुक होकर रोने लगती है। प्रिंसिपल उसे दिलासा देते हैं और कहते हैं कि वह अगले दिन से स्कूल जरूर आए। इस पूरे दृश्य ने न केवल बच्ची का दिल जीत लिया बल्कि इंटरनेट पर भी लोगों के मन को गहराई से छू लिया।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने प्रिंसिपल की जमकर सराहना की। एक यूजर ने लिखा, “शिक्षक वही जो अपने छात्र को सिर्फ पाठ्यक्रम ही नहीं, बल्कि जीवन भी पढ़ाए।” दूसरे ने कहा, “यदि हर स्कूल में ऐसे प्रिंसिपल हों, तो कोई बच्चा गरीबी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts