Tue, 14 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

HELTH TIPS : सर्दियों में रूखी त्वचा से बचने के लिए क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Abhyuday Bharat News / Fri, Dec 12, 2025 / Post views : 220

Share:

सर्दियों में रूखी त्वचा से बचने के लिए क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

सर्दियों में रूखी त्वचा से बचने के लिए क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Foods To Prevent Dry Skin In Winter In Hindi: अक्सर सर्दियों का मौसम शुरु होते ही लोग ड्राई स्किन की समस्या होने लगती है। इसके कारण लोगों को स्किन के लाल होने, त्वचा में खुजली होने, स्किन में दरारे आने, त्वचा के फटने, खुरदरी होने, त्वचा के परतदार होने और नहाने के बाद त्वचा का कसा हुआ महसूस होने जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ड्राई स्किन से बचने के लिए अक्सर लोगों को नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचने, स्किन को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करने, स्किन को न रगड़ने, ज्यादा धूप में रहने से बचें, लंबे समय तक हीटर के सामने न रहने, शरीर को हाइड्रेट करने और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है।

ऐसे में से जानें सर्दियों में रूखी त्वचा से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?

इस पेज पर:-

सर्दियों में ड्राई स्किन से बचने के लिए क्या खाएं? - What To Eat To Avoid Dry Skin In Winter?

  • डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, सर्दियों में अक्सर स्किन ड्राई हो जाती है। इससे राहत के लिए डाइट में हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स का सेवन करना जरूरी है, जिससे स्किन को अंदर से पोषण देने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

  • नट्स खाएं

    सर्दियों में मॉइस्चराइज, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में अखरोट और बादाम जैसे नट्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है। इसमें अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट्स और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इनसे स्किन को अंदर से पोषण देने, ठंडे मौसम के कारण स्किन का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने, त्वचा में मॉइस्चर बनाए रखने और स्किन को रिपेयर करने में मदद मिलती है।

  • इसे भी पढ़ें: ग्रीन टी या नींबू पानी, हेल्दी स्किन के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

  • foods to prevent dry skin in winter in hindi 1

  • सीड्स खाएं

    सर्दियों में ड्राई स्किन से बचने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और जिंक जैसे पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से युक्त चिया सीड्स, अलसी के बीज और कद्दू के बीजों को डाइट में शामिल करें। इनका सेवन करने से स्किन को नेचुरल रूप से मॉइस्चराइज करने, स्किन को रिपेयर करने, स्किन का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने में मदद मिलती है।

  • एवोकाडो खाएं

    एवोकाडो में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स और विटामिन-ई से युक्त पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। इसको सलाद या स्मूदी में डालकर लेने से स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर करने, स्किन को हाइड्रेट करने और त्वचा में निखार लाने में मदद मिलती है।

    इसे भी पढ़ें: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं सत्तू से बने ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

    पानी युक्त फूड्स खाएं

    सर्दियों में रूखी त्वचा की समस्या से बचने के लिए पानी युक्त फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इससे त्वचा में नमी बनाए रखने, स्किन में मॉइस्चर बनाए रखने, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, स्किन की ड्राईनेस को कम करने और ठंड के कारण त्वचा को होने वाले नुकसानों से बचाव करने में मदद मिलती है।

    खट्टे फल खाएं

    सर्दियों के मौसम में स्किन को हाइड्रेट करने, हेल्दी बनाए रखने, यंग बनाने, सूजन को कम करने, त्वचा को मजबूती देने, त्वचा की जलन को कम करने और त्वचा को गहराई से पोषण देने के लिए विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से युक्त खट्टे फलों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है।

  • हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

    विटामिन-ए, के, सी और जिंक जैसे पोषक तत्वों से युक्त और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से युक्त फूड्स पालक और ब्रोकोली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को सलाद, सूप और स्मूदी के रूप में डाइट में शामिल करें। इनसे स्किन को हेल्दी बनाए रखने, स्किन को हाइड्रेट रखने, स्किन को अंदर से पोषण देने, स्किन को रिपेयर करने और त्वचा में निखार लाने में मदद मिलती है।

    गाजर और शकरकंद खाएं

    शकरकंद और गाजर दोनों में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से स्किन के सेल्स को रिपेयर करने, स्किन का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने, स्किन के रूखेपन को दूर करने और स्किन को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है।

    निष्कर्ष

    सर्दियों में त्वचा के रूखेपन को दूर करने, स्किन को सॉफ्ट बनाने, मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रखने, स्किन का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, स्किन को गहराई से पोषण देने, स्किन की इलास्टिसिटी को कम करने, स्किन को शाइनी और ग्लोइंग बनाने के लिए डाइट में नट्स, सीड्स, खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, पानी युक्त फूड्स, एवोकाडो, गाजर और शकरकंद को डाइट में शामिल करें। इससे सर्दियों में स्किन हेल्दी रहती है, लेकिन ध्यान रहे, सर्दियों में स्किन से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

  • सर्दियों में ड्राई स्किन क्यों होती है?

    सर्दियों के मौसम में हवा में नमी कम होने लगती है। इसके अलावा, सर्दियों में ज्यादातर लोग घर के अंदर हीटर का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण लोगों को ड्राई स्किन की समस्या का सामना करना पड़ता है।

  • बहुत ज्यादा ड्राई स्किन है तो क्या करें?

    स्किन के अधिक ड्राई होने पर इससे राहत के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं, गर्म पानी से नहाने से बचें, नहाने के तुंरत बाद स्किन को मॉइस्चराइज करें, हेल्दी फैट्स से युक्त फूड्स खाएं, धूप में ज्यादा देर रहने से बचें और स्किन को ज्यादा रगड़ने से बचें।

  • ड्राई स्किन को कैसे पहचानें?

    ड्राई स्किन की समस्या होने पर व्यक्ति को त्वच में अधिक खुजली होने, त्वचा का खुरदरी होने, पपड़ीदार होने, स्किन के लाल होने, जलन होने, त्वचा के फटने और नहाने के बाद लोगों को त्वचा में कसाव महसूस होने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में ड्राई स्किन की समस्या महसूस होने पर स्किन को मॉइस्चराइज करें।

Tags :

#HELTH

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts