Tue, 14 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

ट्रेंडिंग न्यूज : Viral: ट्रांंसजेंडर भाई ने बहन को दिया मां बनने का सुख, दिल छू लेगी ये कहानी

Abhyuday Bharat News / Tue, Jan 6, 2026 / Post views : 165

Share:

यह एक ऐसे ट्रांसजेंडर भाई की कहानी है, जिसने बता दिया कि अपने परिवार की खातिर दी गई कुर्बानी ही सबसे बड़ा 'इश्क' है। इस 'भाई' ने अपनी बहन के लिए जो किया, उसके बारे में जानकर हर कोई उसे 'सुपर ब्रदर' कह रहा है। 

कहते हैं कि रिश्ते की खूबसूरती अक्सर मुश्किल घड़ी में ही निखर कर सामने आती है। लंदन के 30 वर्षीय केनी एथन जोन्स (Kenny Ethan Jones) ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसने न केवल सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम (Brother Sister Bond) की नई परिभाषा भी लिखी है। 

केनी की बहन किजी जोन्स (Kizzy Jones) कई सालों से मां बनने का सपना देख रही थीं। लेकिन ढलती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें बार-बार मिसकैरिज का दर्द झेलना पड़ रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी कोख तो स्वस्थ है, पर अंडों की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण वे प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही हैं। 

mom.com की रिपोर्ट के अनुसार, केनी ट्रांसजेंडर पुरुष हैं, और 10 सालों से हार्मोन थेरैपी पर थे। एक पुरुष के तौर पर खुद की पहचान मजबूत करने के लिए यह थेरैपी उनके लिए बेहद जरूरी थी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनकी बहन को एक डोनर की जरूरत है, तो उन्होंने बिना कुछ सोचे-विचारे अपनी थेरैपी रोकने का फैसला किया। उन्होंने कहा, यह आसान नहीं था, क्योंकि थेरैपी रुकने से मुझे ‘जेंडर डिस्फोरिया’ का खतरा था, लेकिन मेरी बहन की खुशी के सामने यह दर्द कुछ भी नहीं था। 

इसके बाद केनी ने एग्स डोनेट प्रोसेस शुरू किया।  यह प्रक्रिया उनके लिए शारीरिक और मानसिक दोनों ही तौर पर काफी चुनौतिपूर्ण थी, लेकिन उनकी हिम्मत रंग लाई, डॉक्टरों ने केनी के शरीर से 19 अंडे निकाले, जिनसे 6 हेल्दी भ्रूण तैयार हुए, अब केनी की बहन मां बन पाएगी।  

केनी की यह कहानी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई है।  नेटिजन्स उन्हें एक ‘सुपर ब्रदर’ कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक मेडिकल केस नहीं है, बल्कि समाज के लिए एक मैसेज भी है कि परिवार की खातिर दी गई कुर्बानी ही सबसे बड़ा ‘इश्क’ है । 

Tags :

ट्रेंडिंग न्यूज

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts