Tue, 14 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

ट्रेंडिंग न्यूज़ : पेट में ‘मौत का कैप्सूल’ लेकर घूम रही थीं दो महिलाएं, एयरपोर्ट पर X-Ray हुआ तो उड़ गए होश!

Abhyuday Bharat News / Tue, Dec 23, 2025 / Post views : 209

Share:

चंद रुपयों के लालच में आकर दो महिलाओं ने कुछ ऐसा काम किया कि अब उनकी पूरी जिंदगी जेल के सलाखों के पीछे कटने वाली है। एयरपोर्ट पर पूछताछ के बाद जब महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, तो उनके शरीर को स्कैन करके डॉक्टर्स भी दंग रह गए।

फ्री में विदेश घूमने और चंद रुपयों की लालच ने दो महिलाओं को ऐसे दलदल में धकेल दिया, जहां से वापसी का रास्ता केवल सलाखों के पीछे जाता है। एयरपोर्ट पर जब इन महिलाओं की तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के पैरों तले मानो जमीन ही खिसक गई। दरअसल, इन्होंने अपने शरीर के सबसे निजी अंगों को चलता-फिरता गोदाम बना रखा था।

मामला ताइवान के कौशुंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। हवाई अड्डे पर जब 30 और 38 साल की इन दो थाई महिलाओं को रोका गया, तो वे पहले तो एक आम टूरिस्ट की तरह बिहेव कर रही थीं, लेकिन सुरक्षाकर्मियों के सामने वे अधिक समय तक अपनी घबराहट छिपा नहीं पाईं, और पकड़ी गईं।

एक्स-रे में खुली ‘मौत के कैप्सूल’ की पोल

ईटी टुडे और ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी (सीएनए) के अनुसार, यह घटना सितंबर की शुरुआत में हुई थी। जब एयरपोर्ट अथॉरिटी उन्हें हॉस्पिटल ले गई और एक्स-रे कराया, तो शरीर के अंदर का नजारा देखकर डॉक्टर्स भी दंग रह गए। क्योंकि, दोनों महिलाओं के शरीर के अंदर 664 ग्राम हेरोइन के कुल 115 अंडाकार कैप्सूल बड़े सलीके से फिट किए गए थे, जिनकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 2.15 करोड़ रुपये थी।

किस्मत रही कि कैप्सूल फटा नहीं

रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी गोलियों को लुब्रिकेंट की मदद से मलाशय में ठूंसा गया था, जबकि छोटी गोलियां निगली गई थीं। डॉक्टरों का कहना था कि अगर शरीर के भीतर एक भी पैकेट लीक हो जाता, तो महिलाओं की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो जाती।

सिर्फ 80 हजार और एक फ्री विदेश यात्रा

हैरानी की बात यह है कि इन महिलाओं ने इस सुसाइड मिशन को सिर्फ 80 हजार रुपये और फ्री में ताइवान घूमने के चक्कर में चुना था। थाईलैंड के एक ड्रग गिरोह ने उनकी गरीबी का फायदा उठाकर उन्हें ड्रग म्यूल बना दिया। जब हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वे अपने पेट में मौत लेकर घूम रही थीं, तो वे फूट-फूटकर रोने लगीं। उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है, और अब उनकी पूरी जिंदगी जेल में कटने वाली है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts