Wed, 15 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

रायपुर : महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

योजना धरातल पर विज्ञापन हवा में

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

सूचना

: भयानक ट्रेन हादसा! मालगाड़ी को सामने से Train ने मारी टक्कर, जानें कब-कहां-कैसे हुआ एक्सीडेंट?

Admin / Wed, Feb 5, 2025 / Post views : 601

Share:

रेड सिग्नल पर ट्रेन खड़ी थी कि अचानक सामने से ट्रेन आ गई और उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक ट्रेन का इंजन पटरी से उतरकर पलट गया। आइए हादसे के बारे में विस्तारे से जानते हैं...

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आज भयानक ट्रेन हादसा हुआ, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। रेड सिग्नल पर खड़ी मालगाड़ी को सामने से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक ट्रेन का इंजन पटरी से उतरकर झाड़ियों में गिर गया। हादसे में दोनों ट्रेनों के लोको पायलट बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें लोगों की मदद से रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसा आज 4 फरवरी दिन मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे हुआ। कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा में पांभीपुर के पासडेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) पर हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस, GRP मौके पर पहुंची। इस ट्रैक पर सिर्फ मालगाड़ियां दौड़ती हैं, इसलिए पैसेंजरों ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन रेल मंत्रालय ने यह जांचने के आदेश दिए है कि आखिरी गलती किसकी थी?

https://twitter.com/i/status/1886653309030948934

धुंध और ओवरस्पीड हो सकती हादसे की वजह

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि एक मालगाड़ी फ्रेट कॉरिडोर पर रेड सिग्नल पर खड़ी थी। अचानक सामने से कोयले से भरी मालगाड़ी आ गई और सीधे पहले से खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी का इंजन गार्ड के डिब्बे समेत पटरी से उतर गया और पलट गया। बताया जा रहा है कि हादसा धुंध और ओवरस्पीड की वजह से होने का अंदेशा है। क्योंकि इस रूट पर सिर्फ मालगाड़ियां दौड़ती हैं, इसलिए दूसरी मालगाड़ियों का रूट बदल दिया गया है। रेल मंत्रालय ने जांच करके पता लगाने के आदेश दिए हैं कि आखिरी हादसा किसकी गलती से हुआ? अभी दोनों पायलट घायल हैं। उनसे बातचीत करके ही पता चलेगा कि हादसा क्यों और कैसे हुआ? फिलहाल ट्रैक को क्लीयर कराकर आवाजाही शुरू की जा रही है।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts