Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

मौसम विभाग अपडेट : कल का मौसम 13 मार्च 2026: चुभती जलती गर्मी से परेशान दिल्लीवाले, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब समेत देश के इन हिस्सों में बारिश

Abhyuday Bharat News / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 160

Share:

दिल्ली-एनसीआर में तेजी से पारा चढ़ रहा है। दिन के वक्त तेज धूप निकल रही है। वहीं बीच-बीच में आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही हैं। वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं।

कल का मौसम 13 मार्च 2026: देश के कई हिस्सों में मार्च की शुरुआत से ही मौसम तेजी से बदल रहा है। कल यानी 13 मार्च को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। कहीं तेज धूप और गर्मी का असर रहेगा तो कुछ राज्यों में बादल, बारिश और तेज हवाएं लोगों को राहत दे सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से ही जून-जुलाई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज होने की संभावना है, जब अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच सकता है। कल यानी 13 मार्च को भी दिल्ली में मौसम साफ बना रहेगा। दिन में तेज धूप और गर्मी का आलम भी बरकरार रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


आगे कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

14 मार्च से दिल्ली - एनसीआर के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। जिसके बाद 15 मार्च को छिटपुट बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में कमी आने के आसार हैं। जिससे गर्मी से भी हल्की राहत मिल सकती है। 13 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है

कल कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?


शहर

अधिकतम तापमान (13 मार्च)

न्यूनतम तापमान (13 मार्च)

दिल्ली

34°C

18°C

मुंबई

38°C

23°C

चेन्नई

34°C

22°C

कोलकाता

32°C

24°C

लखनऊ

36°C

19°C

पटना

34°C

21°C

रांची

33°C

19°C

भोपाल

35°C

21°C

जयपुर

34°C

21°C

शिमला

22°C

10°C

नैनीताल

27°C

15°C


उत्तर भारत के किन राज्यों में बारिश की संभावना?

उत्तर भारत के कई राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई गई है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं जिनकी रफ्तार लगभग 40 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। बारिश और हवा के कारण तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

  • गुजरात, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गर्मी का असर बढ़ता नजर आ रहा है। कई जगह तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है और कुछ स्थानों पर हीटवेव जैसी स्थिति बनने लगी है। आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में गर्म हवाओं और तेज धूप का प्रभाव बना रह सकता है।

  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम अपेक्षाकृत बदलता हुआ रहेगा। यहां कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना भी जताई गई है। इससे दिन के तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है।

  • दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सामान्यतः गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा। समुद्री तटीय क्षेत्रों में हल्की हवाएं चल सकती हैं, जबकि दोपहर में तेज धूप पड़ने की संभावना है।

कश्मीर में लगातार दूसरे दिन हिमपात और बारिश जारी

कश्मीर के उंचाई वाले इलाकों में बुधवार को दूसरे दिन भी हिमपात और घाटी के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि केरन, माछिल (कुपवाड़ा जिला), बांदीपोरा जिले का गुरेज और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग-जोजिला क्षेत्र सहित उंचाई वाले कई इलाकों में हिमपात हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश जारी है। यहां के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में आमतौर पर बादल छाए रहने और ऊंचाई वाले इलाकों में छिटपुट स्थानों पर मध्यम बारिश या हिमपात होने का पूर्वानुमान लगाया है।

Tags :

#मौसम विभाग

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts