Wed, 15 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

रायपुर : महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

योजना धरातल पर विज्ञापन हवा में

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

सूचना

: आज 10 अप्रैल को देशभर में महावीर जयंती मनाई जा रही है. 

Admin / Thu, Apr 10, 2025 / Post views : 216

Share:

चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है. इस साल ये खास तिथि आज यानी 10 अप्रैल को पड़ रही है. ऐसे में आज 10 अप्रैल को देशभर में महावीर जयंती मनाई जा रही है. इस खास मौके पर आप अपनों के साथ खास संदेश शेयर कर उन्हें महावीर जयंती 2025 की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

आज यानी 10 अप्रैल को पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ महावीर जयंती मनाई जा रही है. महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे. हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को महावीर जयंती मनाई जाती है. इस साल ये खास तिथि आज यानी 10 अप्रैल को पड़ रही है. महावीर स्वामी ने समाज को करुणा, प्रेम और आत्मसंयम का संदेश दिया. उन्होंने बताया कि सच्चा सुख बाहरी भोग-विलास में नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और संयमित जीवन में है. उनका जीवन अहिंसा, सत्य, ब्रह्मचर्य जैसे सिद्धांतों पर आधारित था, जो आज भी लोगों को एक नैतिक और शांतिपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है. महावीर जयंती न केवल जैन समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों और पंथों के लोगों के लिए एक प्रेरणास्रोत है. इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है, जुलूस निकाले जाते हैं और प्रवचनों का आयोजन होता है. इन सब से अलग लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों को महावीर जयंती की ढेरों शुभकामनाएं भी देते हैं. इसी कड़ी में हम भी यहां आपके लिए भगवान महावीर जयंती के कुछ खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं. आप सोशल मीडिया के माध्यम से इन्हें अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इन संदेशों पर- जंग एक भी लड़ा नहीं फिर भी जंग को जीत लिया, अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया, उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन, उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन. सत्य-अहिंसा का डंका बजाया था महावीर ने, मानवता का पाठ सबको पढाया था महावीर ने, अज्ञान के अंधकार को मिटाया था महावीर ने, जियो और जीने दो सिखाया था महावीर ने.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts