Tue, 14 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

ABN NEWS : दुनिया सोती रही और भारत ने समुद्र से दिखाई अपनी रणनीतिक ताकत

Abhyuday Bharat News / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 199

Share:

भारत ने बंगाल की खाड़ी में K-4 SLBM का सफल परीक्षण कर अपनी रणनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। यह परीक्षण संभवतः स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत से किया गया, जिसने देश की समुद्र-आधारित परमाणु प्रतिरोधक क्षमता और सेकंड-स्ट्राइक क्षमता को मजबूत किया है। 

जब दुनिया का बड़ा हिस्सा सो रहा था, उसी दौरान भारत ने चुपचाप अपनी रणनीतिक और परमाणु ताकत का दमखम दिखा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने बंगाल की खाड़ी में समुद्र से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) का सफल परीक्षण किया है। 

यह परीक्षण विशाखापत्तनम के तट से दूर उस इलाके में किया गया, जिसके लिए पहले ही समुद्री नोटिस जारी किया गया था। तय किया गया परीक्षण क्षेत्र करीब 3,240 किलोमीटर तक फैला हुआ था। 

K-4 मिसाइल होने की संभावना

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक मिसाइल के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह परीक्षण K-4 SLBM का हो सकता है।  संभावना है कि मिसाइल को स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत से लॉन्च किया गया। 

कुछ चर्चाएं अगली पीढ़ी की K-5 मिसाइल को लेकर भी हुईं, लेकिन जिस दूरी के लिए नोटिस जारी किया गया था और पहले के परीक्षणों को देखते हुए K-4 ही सबसे संभावित विकल्प माना जा रहा है।  यह लॉन्च 23 दिसंबर की सुबह हुआ है। 

सेकंड स्ट्राइक क्षमता और मजबूत

भारत का SLBM परीक्षण कार्यक्रम पिछले कुछ सालों में लगातार आगे बढ़ा है।  2024 में भी भारत ने K-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया था, जिसने देश की सेकेंड स्ट्राइक क्षमता को काफी मजबूत किया। 

K-4 मिसाइल भारत की समुद्र आधारित परमाणु शक्ति की रीढ़ मानी जाती है।  यह मिसाइल समुद्र के भीतर छिपकर दागी जा सकती है, जिससे दुश्मन के लिए इसे पहचानना और रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है। 

रणनीतिक संदेश साफ

हर सफल परीक्षण न सिर्फ मिसाइल और पनडुब्बी की क्षमता साबित करता है, बल्कि यह भी दिखाता है , कि भारत का कमांड, कंट्रोल और कम्युनिकेशन सिस्टम पूरी तरह तैयार और भरोसेमंद है। 

यह ताजा SLBM परीक्षण भारत की विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक नीति के तहत एक मजबूत संदेश है कि भारत की रणनीतिक ताकत हर वक्त, हर हाल और हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार है । 


Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts