Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: समूह की महिलाएं मछली पालन का व्यवसाय अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर

Admin / Thu, Jan 9, 2025 / Post views : 384

Share:
ABN express न्यूज़ 24x7

सफलता की कहानी

मुंगेली - मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम जिले में देखने को मिल रहा है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम शुक्लाभाठा-विचारपुर के सखी सहेली स्व सहायता समूह की महिलाएं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। उनके इस प्रयास से न केवल उनकी जीवनशैली में सुधार हुआ है, बल्कि वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं। इस समूह की महिलाओं ने मछली पालन को अपना व्यवसाय चुना है। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर सेतगंगा ग्रामीण बैंक से पहले एक लाख रुपए का ऋण लिया। इसके बाद व्यवसाय को विस्तार देने के लिए दो लाख और तीन लाख रुपए के ऋण की मदद ली, जिससे उन्होंने कुल 06 लाख रुपए का ऋण लेकर चार डबरी में मछली पालन के व्यवसाय को आगे बढ़ाया। इसके परिणामस्वरूप उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

           समूह की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बाई गबेल ने बताया कि पहले सभी महिलाएं केवल खेती-बाडी पर निर्भर थीं। खेती में कम आमदनी होने के कारण घर की जरूरी सामग्रियों को क्रय करने, बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे की पूर्ति नहीं हो पाती थी, लेकिन समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास शुरू किया। उन्हें शासन से चक्रीय निधि के तहत 15,000 रुपए का अनुदान भी प्राप्त हुआ। फिर बैंक से ऋण लेकर वे अपने व्यवसाय को धीरे-धीरे बढ़ाती गईं और अब उनकी आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। पुष्पा बाई ने इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री, कलेक्टर और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इन महिलाओं की कहानी न केवल उनकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, बल्कि यह अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जो अपने जीवन को बदलने के लिए प्रयासरत हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts