Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी ने सिर पर किए कई वार

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में मंगलवार सुबह छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला।

जांजगीर चांपा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी में सोमवार की रात हत्या की एक बड़ी वारदात हुई। जिसमें अपने शराबी बड़े भाई की हरकतों से तंग आकर छोटे भाई ने टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या इतनी बेरहमी से की कि उसके सिर व गर्दन में छह से सात बार कुल्हाड़ी से वार करता रहा। जब उसकी सांसे थमी तब वह अपने आपको पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए चांपा थाना जाने के फिराक में था। तभी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार फिरनलाल साहू निवासी डिपरीपारा बिरगहनी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि खोजराम साहू काफी बदमास किस्म का था। वह हर रोज शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करते रहता था। उसके उपद्रव व लड़ाई झगड़ा करने के कारण आरोपी बलराम साहू हमेशा गुस्साए रहता था। खोजराम की मर्डर कर दूंगा कहते रहता था।

सोमवार की रात को प्रार्थी व उसके दोनों भाई तथा परिवार के लोग खाना खाकर सो रहे थे। तभी रात्रि करीबन 10.30 बजे फिरन का छोटा बेटा नितिश कुमार साहू का चिल्लाने की आवाज आई, तो फिरन घर के आंगन में जाकर देखा कि आरोपी बलराम साहू द्वारा टांगी से अपने बड़े भाई खोजराम साहू के सिर में कई वार किया था। खोजराम जमीन में गिरकर खून से लथपथ पड़ा था।

 कोई मेरे रास्ते में आएगा उसे भी मार दूंगा

फिरन ने आरोपी बलराम साहू से पूछा कि भाई खोजराम को क्यों मार दिए। तब आरोपी का कहना था कि मेरे रास्ते में मत आओं नहीं तो तुम्हें भी मार दूंगा। फिरन की पत्नी प्रार्थी के हाथ को पकड़ कर घर अंदर खींची तब बलराम टांगी को खोजराम के पास छोड़कर भाग गया। खोजराम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मामले की रिपोर्ट पर धारा 103-1 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts