Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

हरियाणा :- रोहतक न्यूज : हरियाणा के इस्माइला गांव में छाया मातम, एक साथ जली दो भाइयों समेत 4 की चिता, होली के दिन हुआ था दर्दनाक हादसा...

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 6, 2026 / Post views : 152

Share:

हरियाणा के रोहतक जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। यह हादसा होली के दिन हुआ था।

  • हरियाणा के रोहतक में दर्दनाक हादसा

  • हादसे में बाइक सवार 4 व्यक्तियों की मौत

  • मरने वालों में दो सगे भाई भी शामिल

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिला के इस्माइला गांव में मातम का माहौल है। यहां सड़क हादसे में मारे गए 4 लोगों की गुरुवार को एक साथ चिता जली। इनमें 2 सगे भाई भी शामिल थे। होली के दिन ये चारों हादसे का शिकार हो गए थे। तेज रफ्तार कार ने उस बाइक को टक्कर मार दी थी जिस पर ये चारों सवार थे। चारों युवकों के शवों का गुरुवार को पीजीआईएमएस में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। 

एक ही बाइक पर सवार थे चारों

होली की शाम यानि बुधवार को रोहतक जिला के इस्माइला गांव निवासी मोहन, राजकुमार, सोनू और राजेश बुधवार शाम को एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वे चुलियाना मोड पर पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार को लेकर फरार हो गया। इस हादसे के चलते 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 ने पीजीआईएमएस में दम तोड़ा। मृतकों में मोहन और राजकुमार सगे भाई थे जबकि सोनू और राजेश उनकी गली में ही रहते थे।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। इस घटना के बाद गावं में मातम का माहौल है। डीएसपी राकेश कुमा ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद चारों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पोस्टमार्टम के बाद गुरूवार शाम को चारों युवकों के शव इस्माइला गांव स्थित घरों में लाए गए। पूरे गांव में मातम छा गया। फिर चारों शवों का गांव में ही साथ-साथ संस्कार कर दिया गया। पुलिस टीम हादसे के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में लगी हुई है ताकि उस तेज रफ्तार कार का पता लगाया जा सके जिसने बाइक को टक्कर मार थी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts