Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

‘कार्रवाई की बजाय हो रही लीपापोती’, मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर नीतीश कुमार से मिले डॉ. एलबी सिंह

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: उत्तराखंड के 6 हजार कर्मचारियों और 900 नियोक्ताओं को मिले 24 करोड़

पीतांबरा पीठ पहुंचे UP के सीएम योगी आदित्यनाथ: मां बगलामुखी देवी के किए दर्शन

सूचना

: सरकण्डा पुलिस ने चोरी के दो प्रकरण में किया त्वरित कार्यवाही.....

Admin / Mon, Dec 9, 2024 / Post views : 272

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

बिलासपुर - सरकंडा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी के दो प्रकरण को सुलझाने में सफलता हासिल किया है. प्रकरण में पकड़े गए आरोपियों से सोना, चांदी एवं कैमरा जप्त किया गया. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उत्तम पटेल पिता गणेशराम पटेल निवासी अशोक नगर सरकण्डा ने थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह डीएलएस कालेज के पास किराये के मकान में मशरूम लैब का आफिस चलाता है, उक्त मकान के सामने एक आफिस एवं पीछे रूम स्थित है जहां पर उसका भाई रहता है शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 06.12.2024 के रात्रि करीब 09.00 बजे अपने आफिस को बंद करने के बाद उसका भाई रूम के अंदर सोया था इसी दरमियान दिनांक 07.12.2024 कि सुबह करीब 07.00 बजे अपने आफिस जाकर देखे तो आफिस के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था एवं अंदर सामान बिखरा पड़ा रहा.

वही आफिस में रखे प्रिंटर, कैमरा, हार्ड डिक्स, वायरलेस माइक, अडाप्टर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जुमला किमती 51740/-रू नहीं था. किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1551/24 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार प्रार्थिया पूजा घाटगे निवासी अशोक नगर सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रतिदिन की भांति अपने काम पर गई थी. वही उनके बच्चे घर के बाहर खेलने के लिए गये थे शाम करीब 07.30 बजे वापस आई तो देखी कि घर का सामान बिखरा हुआ था, पूजा वाले कमरे में रखे पीतल का गुंडी, लोटा, मूर्ति, हेड फोन, चांदी की मूर्ति आदि जुमला किमती 15000/-रू. को कोई अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एक ही दिन हुये चोरी की 2 घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये तत्काल आरोपी पतासाजी हेतु टीम तैयार कर रवाना किया गया, टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी दौरान आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों का फूटेज का अवलोकन पर संदेही शुभम यादव निवासी अशोक नगर के रूप में पहचान किये। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया. जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किए गए. जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल टीम द्वारा संदेही शुभम यादव को उसके सकुनत पर पकड़ा गया। प्रकरणों में चोरी किये मशरूका के संबंध में पूछताछ करने पर घर में छिपा कर रखना बताते हुये चोरी किये मशरूका को बरामद कराया। जिसे जप्त कर आरोपी शुभम यादव को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts