Tue, 14 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

उत्तर प्रदेश :- गोरखपुर न्यूज़ : ऑनलाइन बिजनेस का झांसा देकर रिटायर्ड कर्मचारी से 1.48 करोड़ की ठगी, पीएफ की पूरी जमा पूंजी गई

Abhyuday Bharat News / Tue, Jan 27, 2026 / Post views : 221

Share:
साइबर ठगों ने ऑनलाइन कारोबार में भारी मुनाफे का लालच देकर पेट्रोलियम कंपनी से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी से करीब 1.48 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने इतनी चालाकी से जाल बिछाया कि पीड़ित को एक फर्जी ऑनलाइन शॉप तक खोलकर दिखा दी गई, जिससे उन्हें सब कुछ असली लगने लगा।

करोड़ों रुपये का मुनाफा दिखाया

आरोपियों ने पीड़ित को एक वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर करोड़ों रुपये का मुनाफा दिखाया। जब पीड़ित ने इस रकम को निकालने की कोशिश की तो खाता फ्रीज होने का बहाना बनाकर उससे और पैसे मांगे गए। अपनी पूरी पीएफ की गाढ़ी कमाई गंवाने के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

फेसबुक के जरिए महिला से हुई थी पहचान

पीड़ित गोरखपुर में एम्स थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रहते हैं और पेट्रोलियम कंपनी से रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पहचान फेसबुक के जरिए एक महिला से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर महिला ने व्हाट्सएप नंबर साझा किया और ऑनलाइन बिजनेस में मोटे मुनाफे का दावा किया।

पीड़ित को एक लिंक भेजा गया

महिला ने कहा कि निवेश करने पर हर ट्रांजेक्शन पर 20 प्रतिशत तक का लाभ मिलेगा। इसके बाद पीड़ित को एक लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से अपूर्वा मल्टीब्रांड शोरूम नाम से एक कथित ऑनलाइन कंपनी खोल दी गई। डैशबोर्ड, ऑर्डर और ट्रांजेक्शन का पूरा विवरण देखकर पीड़ित को प्लेटफॉर्म पूरी तरह वास्तविक लगा।

खातों में रकम ट्रांसफर कराई जाती रही

जालसाज समय-समय पर ऐसे लिंक भेजते थे, जिनकी वैधता केवल 20 से 30 मिनट की होती थी। इन्हीं लिंक के जरिए निवेश के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई जाती रही। 22 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच पीड़ित ने कुल 1 करोड़ 47 लाख 9 हजार 795 रुपये विभिन्न खातों में जमा कर दिए।

50 लाख रुपये और जमा करने की मांग की

कुछ समय बाद उनके खाते में करीब दो करोड़ रुपये का बैलेंस दिखाया जाने लगा। लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने या इस्तेमाल करने की कोशिश की, तो बताया गया कि खाता फ्रीज हो गया है। इसके बाद खाता दोबारा खोलने के नाम पर ठगों ने 50 लाख रुपये और जमा करने की मांग की।

यहीं से पीड़ित को ठगी का शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि पूरा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फर्जी है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags :

क्राइम न्यूज

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts