Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

उत्तर प्रदेश :-मथुरा न्यूज : ब्रज मंडल में होली के मौके पर पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, अब तक 26 हुड़दंगियों पर हुई कार्रवाई

LIVE

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 4, 2026 / Post views : 280

Share:

मथुरा में होली की धूम देखने को मिल रही है। ब्रज क्षेत्र की विख्यात होली को लेकर अभी भी करीब पांच लाख लोग जुटे हैं। इसको लेकर सुरक्षा पुख्ता है।

नवल सिंह मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अनूठी होली एवं राधा और श्रीकृष्ण के अलौकिक प्रेम के लिए विख्यात ब्रज मंडल (मथुरा, वृंदावन सहित जिले के सभी तीर्थस्थल) में अब तक 44 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इस बीच, गोवर्धन एवं मगोर्रा थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से भीड़ में महिलाओं के ऊपर जबरन गुलाल फेंकने और हुड़दंग करने के आरोप में 26 से अधिक उपद्रवियों को जेल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि अब तक कुल 44 लाख श्रद्धालुओं के ब्रज की होली के विभिन्न उत्सवों में शामिल होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि ब्रज में अभी भी देश-विदेश के श्रद्धालुओं का आना जारी है।

रंगोत्सव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

ब्रज के रंगोत्सव की दिव्यता और भव्यता ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। बरसाना की लड्डू होली से शुरू हुआ ब्रज की भक्ति और प्राचीन परंपरा का यह करवा अब एक विशाल जन सैलाब में तब्दील हो चुका है। मथुरा पुलिस प्रशासन की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक मथुरा जनपद के विभिन्न होली उत्सव में रिकॉर्ड 44 लाख श्रद्धालुओं ने शिरकत की है। यह आंकड़ा अब तक की पिछली होलियों में सबसे अधिक है। इस भारी भीड़ को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने चप्पे चप्पे पर पहरा बैठा दिया है।

वृंदावन मुख्य आकर्षण का केंद्र

प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा भीड़ का दबाव बांके बिहारी की नगरी वृंदावन में देखने को मिला। 27 फरवरी को अकेले वृंदावन में 22 लाख भक्तों ने दर्शन और परिक्रमा की। बरसाना में 24 फरवरी को लड्डू होली में 3 लाख और 25 फरवरी को लठामार होली में 8 लाख श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, नंदगांव में 26 फरवरी को 2 लाख भक्तों ने लठामार होली का आनंद लिया। शनिवार और रविवार को मिलाकर 5.5 लाख श्रद्धालु बृज के विभिन्न मंदिरों में नतमस्तक हुए।

बरसाना की सफेद छतरी, दाऊजी का हुरंगा

ब्रज में होली का उल्लास अभी थमा नहीं है। कहां जाता है सब जग होरी या ब्रज होरा। यहां 40 दिन तक होली, फिर हुरंगा का आयोजन चलता है। आने वाले दो दिन बुधवार और गुरुवार बेहद महत्वपूर्ण हैं। 4 मार्च को बरसाना में श्रीजी लाडली जु यानी राधारानी अपनी दिव्य सफेद छतरी पर विराजमान होंगी। इनके दर्शन के लिए लाखों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। वहीं, 5 मार्च को बलदेव स्थित दाऊजी मंदिर में विश्व प्रसिद्ध दाऊजी का हुरंगा आयोजित होगा। यहां भाभी और देवर के बीच में होने वाली अनोखी होली देखने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। यहां की कपड़ा फाड़ होली विश्व प्रसिद्ध है।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

इस समय ब्रज में सभी धार्मिक स्थलोंऔर मंदिरों में लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कमरकस ली है। एसएसपी मथुरा और जिलाधिकारी लगातार संवेदनशील इलाकों का दौरा कर रहे हैं। 4 और 5 मार्च को होने वाले आयोजनों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रूट डायवर्जन का पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि बाहर से आने वाले भक्तों को जाम और अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। वे ब्रज से सुखद अनुभव लेकर जाएं।

एएसपी ने दी जानकारी

एएसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बरसाना के लाडली जी के सफेद छतरी पर विराजमान होकर दर्शन देने, चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया को बलदेव और जाब गांव के हुरंगा एवं राधारानी की नानी के गांव मुखराई में चरकुला नृत्य आदि अनेक ऐसे अवसर हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।उन्होंने बताया कि अनुमान है कि ऐसे में अभी पांच-छह लाख और श्रद्धालुओं का आगमन हो सकता है।

एएसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गोवर्धन तथा मगोर्रा थाना क्षेत्रों में 17 एवं 9 हुड़दंगियों को शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई कर जेल भेजा जा चुका है।

Tags :

#holi

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts