Tue, 14 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

उत्तर प्रदेश :-मथुरा न्यूज : मथुरा होली :- 20 फीट ऊंची आग की लपटों को चीरकर निकले संजू पंडा, फिर जीवंत हुई 'प्रह्लाद' की लीला

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 3, 2026 / Post views : 174

Share:

बताया जाता है कि मथुरा के फालैन गांव में 5200 सालों ये परंपरा चली आ रही है। संजू पंडा के पिता सुशील पंडा आठ बार और भाई मोनू पंडा चार बार जलती हुई होलिका से सुरक्षित निकल चुके हैं।

मथुरा: ब्रज की होली केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि अटूट विश्वास की कसौटी भी है। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे जब कोसीकलां के फालैन गांव में होलिका की लपटें आसमान छू रही थीं, तब संजू पंडा ने दहकते अंगारों के बीच से दौड़ लगाकर सबको हैरत में डाल दिया। ताज्जुब की बात यह रही कि इतनी भीषण आग के बावजूद संजू का शरीर बिल्कुल नहीं झुलसा। गांव फलन की यह परंपरा करीब 5200 वर्षों पुरानी मानी जाती है।

संजू पांडा पिछले 45 दिनों से प्रह्लाद मंदिर में कठिन तपस्या कर रहे थे। उन्होंने जमीन पर सोकर और केवल फलाहार लेकर ब्रह्मचर्य का पालन किया। परंपरा के अनुसार, होलिका दहन से पहले उन्होंने मंदिर की ज्योति पर हाथ रखकर देवी संकट का इंतजार किया। जैसे ही उन्हें ज्योति में शीतलता महसूस हुई, उन्होंने आग में प्रवेश का इशारा कर दिया।

प्रह्लाद की शक्ति और आत्म बल

आग से निकलने के बाद संजू पांडा ने कहा यह मेरा चमत्कार नहीं साक्षात् प्रह्लाद जी की कृपा है। जब मैं आग में होता हूं तो बाल रूप में प्रभु प्रह्लाद मेरे आगे चलते हैं और मुझे आग महसूस नहीं होती है। संजू की बहन रजनी ने जलती हुई होली पर कलश से अर्ध्य देकर जल की धार दी जिसके बाद संजू प्रह्लाद कुंड में स्नान कर सीधे आग की लपटों में कूद गए।

संजू पंडा

यह मेरा चमत्कार नहीं साक्षात् प्रह्लाद जी की कृपा है। जब मैं आग में होता हूं तो बाल रूप में प्रभु प्रह्लाद मेरे आगे चलते हैं और मुझे आग महसूस नहीं होती है।

विदेशी मेहमान देखकर रह गए दंग

इस अलौकिक दृश्य को देखने जर्मनी, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों से विदेशी पर्यटक भी पहुंचे और दंग रह गए। विज्ञान के जानकारों के अनुसार, यह आज भी एक अनसुलझी पहेली है, लेकिन ग्रामीण इसे भगवान नरसिंह का वरदान मानते हैं जिसे प्रह्लाद जी के वंशज निभाते आ रहे हैं।


सतयुग से चली जा रही परंपरा

गांव फलन की यह परंपरा करीब 5200 वर्षों पुरानी मानी जाती है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भक्त प्रह्लाद को जलाने की कोशिशें विफल हो गई थीं। संजू के परिवार की कई पीढ़ियां इसे परंपरागत तौर पर निभाती चली आ रही हैं। इससे पहले उनके पिता सुशील पांडा आठ बार और बड़े भाई मोनू पांडा 4 बार जलती हुई होली से सुरक्षित निकल चुके हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts