Mon, 13 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

लाइफ स्टाइल : एक हेल्दी बैटर से बनेंगे अनेक पकवान...इडली-डोसा और स्वादिष्ट अप्पे बनाना है आसान, हरिणी वेंकट ने बताया तरीका...

Abhyuday Bharat News / Sat, Mar 28, 2026 / Post views : 129

Share:

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर ऐसा नाश्ता ढूंढते हैं जो बनाने में आसान हो और सेहत के लिए भी लाजवाब हो। अक्सर लोग सादे चावल और दाल के बैटर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मिलेट्स और सोयाबीन के मिश्रण से बना बैटर ट्राई किया है। जो हेल्दी होने के साथ ही एक साथ कई पकवान बनाने में मदद करता है।

recipe to make all in one healthy batter

क्या आप सुबह के नाश्ते में वही साधारण इडली और डोसा खाकर ऊब चुके हैं। अपने दिन की शुरुआत को अधिक पौष्टिक, ऊर्जावान और पेट भरने वाला बनाने के लिए अब साधारण बैटर को अलविदा कहें। दरअसल सोशल मीडिया पर हरिणा वेंकट ने एक ऐसा ऑल-इन-वन हेल्दी बैटर बनाने का तरीका बताया है जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि सेहत का खजाना भी है।


मिलेट्स और सोयाबीन के मिश्रण से तैयार यह घोल प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो अपनी गट हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं। इस एक ही बैटर की मदद से आप घर पर सॉफ्ट इडली, कुरकुरे डोसे, उत्तपम और पनियारम जैसी कई वैरायटी तैयार कर सकते हैं।

जरूरी सामग्री

जरूरी सामग्री

1 कप चावल
1 कप उड़द दाल, प्रोटीन के लिए
½ कप सोयाबीन, प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत 1 कप रागी, कैल्शियम से भरपूर ½ कप कंगनी, फाइबर का खजाना

बैटर बनाने की तैयारी

बैटर बनाने की तैयारी

सबसे पहले सभी सामग्रियों जैसे कि चावल, दाल, सोयाबीन और मिलेट्स को एक बड़े बर्तन में लें। इन्हें साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि धूल या गंदगी निकल जाए। धोने के बाद, पर्याप्त पानी डालकर इन्हें 6 से 8 घंटे के लिए भिगो दें। सोयाबीन और मिलेट्स को फूलने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए इन्हें कम से कम 6 घंटे भिगोना जरूरी है ताकि पीसते समय बैटर एकदम स्मूद बने।

स्मूद बैटर तैयार करना

स्मूद बैटर तैयार करना

भिगोने के बाद सारा पानी निकाल दें और सामग्री को एक बार फिर ताजे पानी से धो लें। अब इन्हें मिक्सर जार में डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाते हुए एक बारीक और चिकना घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे कि पानी धीरे-धीरे डालें ताकि बैटर न बहुत ज्यादा पतला और न ही बहुत गाढ़ा । 

खमीर उठाना

खमीर उठाना

बैटर को एक बड़े बर्तन में निकालें। अब इसे 8 से 12 घंटे या पूरी रात के लिए ढककर किसी गर्म जगह पर रख दें। मौसम के हिसाब से खमीर उठने का समय कम या ज्यादा हो सकता है जैसे कि सर्दियों में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। खमीर उठने से बैटर में प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स पैदा होते हैं, जो इसे गट फ्रेंडली यानी पेट के लिए बहुत हल्का और पचने लायक बनाते हैं।

स्टोर करने का तरीका

स्टोर करने का तरीका

अगर आप तुरंत खमीर नहीं उठाना चाहते, तो आप ताजे पिसे हुए बैटर को सीधे रेफ्रिजरेटर में रख सकते हैं। बिना फर्मेंट किए हुए इस बैटर का इस्तेमाल आप 4-5 दिनों तक आसानी से कर सकते हैं। जब भी आपको इडली या डोसा बनाना हो, जरूरत के अनुसार बैटर बाहर निकालें और उसे इस्तेमाल करें।

एक बैटर से बनेंगे अनेक पकवान

एक बैटर से बनेंगे अनेक पकवान

इस बैटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी वर्सटैलिटी है। एक बार बैटर तैयार हो जाने के बाद आप इससे कई तरह के नाश्ते बना सकते हैं।

  • सॉफ्ट इडली- हल्का नमक मिलाकर भाप में पकाएं।

  • कुरकुरे डोसे- तवे पर फैलाकर थोड़ा तेल या घी डालकर क्रिस्पी डोसा तैयार करें।

  • उत्तपम- बैटर फैलाकर ऊपर से बारीक कटी प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें।

  • अप्पे- मेकर में बैटर डालकर छोटे-छोटे अप्पे तैयार करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। अभ्युदय भारत न्यूज इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Tags :

#LIFESTYLE

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts