Sun, 19 Apr 2026
Logo

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्वामित्व विवाद: मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद HC से झटका, मुकदमों की पोषणीयता पर आपत्ति खारिज

बांग्लादेश में भारत के नए राजदूत हो सकते हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बंगाल चुनाव के बीच केंद्र का बड़ा दांव

पहली बार श्रीलंका पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति, पीएम हरिणी अमरासुरिया से की मुलाकात

मुंबई की सड़कों पर भारी सूटकेस उठाए दिखे 'आशिकी' स्टार राहुल रॉय, हाल देख फैंस दुखी, फूटा गुस्सा

नोएडा के बाद हापुड़ पहुंचा कर्मचारियों का आंदोलन, ब्लिंकिट कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन, गेट किया गया बंद

जनजातीय भाषाओं के संरक्षण व बहुभाषी शिक्षा पर जोर, राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल समापन

‘सेक्स स्कैंडल’ का नया मोड़’ पुलिस कस्टडी में आरोपी ने मनाया बर्थडे, खाकी वर्दी वालों ने खिलाया केक...

नैनीताल घूमने आए यूपी के विधायक पुत्र को हूटर बजाना पड़ गया महंगा, SDM से बहस के बाद कार सीज, कटा चालान

क्या नीतीश को अब मिलेगा जीविका दीदियों का साथ? बिहार में जमीनी रणनीति पर मंथन कर रही JDU

OMG! टॉयलेट सीट पर महिला के साथ दर्दनाक हादसा, हुआ कुछ ऐसा कि दिमाग से निकल गए 10 साल

सूचना

उत्तर प्रदेश :- गाजियाबाद न्यूज : 'हलाला पर फिल्म बनाएं, 'चिरैया' वेब सीरीज हिंदू शादियों को तोड़ने की साजिश', विरोध में उतरी महाकाली वाहिनी

Abhyuday Bharat News / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 78

Share:

उत्तर प्रदेश में वेब सीरीज चिरैया का विरोध बढ़ता जा रहा है। इसमें हिंदू विवाह को तोड़ने की साजिश की गई है। ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

गाजियाबाद: वेब सीरीज चिरैया का विरोध तेज होता जा रहा है। इसमें केवल एक धर्म को दिखाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में महाकाली वाहिनी की सदस्य महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारी को निर्माता और निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। महाकाली की सदस्यों ने कहा कि इस सीरीज में हिंदू शादी को तोड़ने के लिए साजिश रची जा रही है। हिंदू लड़कियों को बरगलाया जा रहा है कि आप मैरिटल रेप का केस नहीं कर सकती हो तो दहेज उत्पीड़न का केस पति और उनके परिजनों पर करो।

महाकाली वाहिनी के सदस्य डॉ. उदिता त्यागी ने कहा कि वेब सीरीज चिरैया में वामपंथी एजेंडे को दिखाया गया है। मैरिटल रेप को सोसाइटी में पुश करने की कोशिश की जा रही है, जो कि किसी विशेष धर्म से नहीं है। ये हरेक धर्म की महिलाओं के लिए है। पर, इसमें सनातनी विवाह दिखाया गया है और सनातनी कैरेक्टर दिखाए गए हैं।

सनातनी लड़कियों को बरगलाया जा रहा

उन्होंने कहा कि हमारी सनातनी लड़कियों को बरगलाया जा रहा है। सीरीज में बताया जा रहा है कि मैरिटल रेप पर कोई केस नहीं बनता है, इसलिए आप दहेज का केस लगा दो। एक तरह से सनातन विवाह को तोड़ने की साचिश की जा रही है, जिसका हम विरोध करते हैं। सीरीज के खिलाफ कबीर नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने जा रहे हैं। कहा कि दूसरे धर्मों पर तमाम कमियां हैं। सीरीज के निर्माता और निर्देशक से हमारा सवाल है कि क्या हलाला जैसी प्रथा पर क्या सीरीज या फिल्म बना सकते हैं?

वेब सीरीज चिरैया की कहानी

वेब सीरीज चिरैया की कहानी लखनऊ के एक संभ्रांत परिवार की है। मुखिया पापा जी (संजय मिश्रा) का साहित्यिक बिरादरी में बड़ा नाम सम्मान है। घर की बड़ी बहू कमलेश (दिव्या दत्ता) कम पढ़ी-लिखी है। वह हर मायने में आदर्श बहू है। देवर अरुण (सिद्धार्थ शॉ) को उसने अपने बेटे की तरह पाला है। पर, परिवार में उस समय भूचाल आता है, जब अरुण की नई नवेली पत्नी पूजा (प्रसन्ना बिष्ट) अपने ही पति पर रेप का आरोप लगाती है। वह इसके लिए घर से बगावत करती है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts