Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

उत्तर प्रदेश :-महोबा न्यूज़ : महोबा: अवैध संबंध बनाने से विधवा बहू ने किया इनकार, ससुर ने लोहे की रॉड से पीट- पीटकर मार डाला

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 11, 2026 / Post views : 122

Share:

महोबा के कुरौराडांग में एक कलयुगी ससुर ने रिश्तों को शर्मशार करते हुए अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर विधवा बहू को लोहे की रॉड से पीट कर हत्या कर दी।

महोबा: यूपी के महोबा में ससुर ने रिश्तों को शर्मशार करते हुए विधवा बहू की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। ससुर विधवा बहू पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और बहू के इनकार करने पर पोती के सामने ही उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया। जबकि महिला के पति की 2025 में कुंभ मेले में मची भगदड़ में मौत हो गई थी। ससुर ने बहू पर डोरे डालने शुरू कर दिए थे।

महोबा जिले से आई यह वारदात सिर्फ एक हत्या नहीं रही बल्कि उस दरिंदगी की कहानी बन गई है, जहां ससुर ही अपनी बहू का कातिल बन बैठा है। जिस घर में महिला को सहारा और सुरक्षा मिलना चाहिए वहां उसी की बेटी के सामने उसकी जिंदगी छीन ली गई। यह घटना केवल एक हत्या नहीं रही बल्कि इसके पीछे हवस, दबाव व प्रताड़ना की खौफनाक कहानी छिपी है।

क्या बोले परिजन?

मृतका के पिता धवारी गांव निवासी लखन ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुखदेवी की शादी चरखारी थाना क्षेत्र के कुरौराडांग निवासी आशाराम पुत्र दयाराम पाल के साथ की थी। बताया कि दामाद आशाराम की 2025 में प्रयागराज में कुंभ मेले में मची भगदड़ में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद ससुर दयाराम की विधवा बहू पर नजरें डोलने लगी और उसने बहू पर गंदी नजर डालनी शुरू कर दी। जिसकी सूचना बेटी ने अपनी मां और अन्य परिजनों को दी। जिसके बाद रिश्तेदारों और संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में समझौता कराया गया, लेकिन हवस का पुजारी ससुर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

बेटी सामने मां की हत्या

मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुवार को ससुर ने अपनी विधवा बहू को मौका पाकर गलत नियत से पकड़ लिया। बहू के विरोध करने और शोर शराबा मचाने पर नातिन प्रतिज्ञा और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां ससुर दयाराम ने लोहे के रॉड से बहू सुखदेवी पर हमला कर उसे पीट पीट कर बेटी के सामने ही मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है।

जल्द होगी गिरफ्तारी

इस संबंध में चरखारी क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने बताया कि मारपीट की घटना में महिला की मौत हो गई है। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

क्राइम न्यूज

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts