Tue, 14 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

मनोरंजन न्यूज : लाहौर 1947 को मिला नया टाइटल, मेकर्स ने बदल दिया सनी देओल-आमिर खान की फिल्म का नाम..

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 146

Share:

सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी की लाहौर 1947 का नाम बदल दिया गया है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। आमिर खान ने इसे प्रोड्यूस किया है और इसमें उन्होंने काम भी किया है। फिल्म 15 अगस्त के मौके पर इसी साल रिलीज़ होगी। 

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘लाहौर 1947’ लंबे वक्त से उतार चढ़ाव का सामना कर रही है। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। पिछले साल जब इसकी रिलीज़ की सुगबुगाहट थी, तब भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते ये ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब मेकर्स ने फिल्म के नाम को ही बदल दिया है। हाल ही में बताया गया था कि मेकर्स नहीं चाहते कि पिक्चर के नाम में ‘लाहौर’ रहे, ऐसे में बड़ा फैसला लेते हुए इसका नाम ही बदल दिया गया है। नाम बदलने का फैसला पिछले हफ्ते लिया गया है। 

सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ अब ‘बटवारा 1947’ कहलाएगी, विकी लालवानी ने फिल्म के इस नए टाइटल की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये दावा किया है। ये पिक्चर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसे आमिर खान  ने प्रोड्यूस किया है। 

फिल्म में दिखेंगे ये सितारे

फिल्म में सनी देओल के अलावा आमिर खान भी दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि आमिर एक एक्सटेंडेड कैमियो करते दिखाई देंगे। यही नहीं फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार भी नज़र आएंगे, बता दें कि ये फिल्म असगर वजाहत के प्ले ‘जिस लाहौर नई वेख्या ओ जम्या ए नई’ पर आधारित है।

क्या होगी फिल्म की कहानी?

सनी देओल और आमिर खान की इस फिल्म की कहानी 1947 के बटवारे के दौर की दास्तान कहेगी। फिल्म एक बूढ़ी हिंदू महिला माई के इर्द गिर्द घूमेगी, जो बटवारे के बाद लाहौर में ही रहती है। पहले गोविंद निहलानी ने इस फिल्म के राइट्स खरीदे थे, लेकिन निर्देशक राजकुमार संतोषी को इसकी कहानी बहुत पसंद आई और उन्होंने उनसे राइट्स ले लिए थे। कई साल पहले से ही राजकुमार संतोषी इस फिल्म में सनी देओल को ही लेना चाहते थे। फिर जब आमिर को इसकी कहानी सुनाई गई तो उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का फैसला लिया। अब ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ होने जा रही है।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts