Mon, 13 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

मनोरंजन : खेसारी लाल यादव के नए गाने 'कमर में दागी' ने मचाया गदर, सोना डे संग रोमांस, फैंस बोले- गर्दा उड़ा दिया...

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 1, 2026 / Post views : 147

Share:

खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना आया है 'कमर में दागी' और यह रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। इसे खबर लिखे जाने तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी एक्ट्रेस सोना डे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं और फैंस को केमिस्ट्री जम गई है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के उन स्टार्स में शुमार हैं, जो एक के बाद एक नया गाना रिलीज करते रहते हैं और वो तुरंत ही छा भी जाते हैं। अब उनका एक नया गाना आया है, जो यूट्यूब पर गदर मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं 'कमर में दागी' और इसमें खेसारी ने रोमांस की सारी हदें पार कर दी हैं। वह कभी हीरोइन को साड़ी बांधते हुए निहारते हैं तो कभी बंद कमरे में ताका-झांकी करते हैं। इस गाने को रिलीज हुए 15 घंटे हो चुके हैं और अभी तक इसे 11 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी का सोना डे संग जमकर रोमांस

'कमर में दागी' का वीडियो 3 मिनट 20 सेकेंड लंबा है और इसमें खेसारी ने हीरोइन के साथ जमकर रोमांस किया है। फैंस भी इस गाने पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। गाने को खेसारी और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखे हैं और म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है। गाने में खेसारी भोजपुरी एक्ट्रेस सोना डे के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।

'कमर में दागी' गाना देख यह बोले फैंस

'कमर में दागी' गाना देख एक फैन ने यूट्यूब पर लिखा है, 'खेसारी भैया की टक्कर में कोई नहीं है।' एक और कमेंट है, 'खतरनाक नहीं, महाखतरनाक होने वाला है।' एक और फैन ने लिखा, 'गर्दा उड़ा दिया भैया', एक ने लिखा, 'जलवा पैदा करने वाली मशीन सिर्फ और सिर्फ खेसारी लाल।' एक ने लिखा, 'जियो ट्रेंडिंग स्टार, भोजपुरी इंडस्ट्री का महानायक खेसारी लाल यादव।

सोना डे और खेसारी की जमी केमिस्ट्री

'कमर में दागी' गाने को 31 मार्च की सुबह रिलीज किया गया और सिर्फ 3 घंटों के अंदर ही डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिले। यह गाना अब भी यूट्यूब पर छाया हुआ है। फैंस सोना डे के साथ खेसारी की केमिस्ट्री की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

सोना डे एक डांसर, कंटेंट क्रिएटर, इनफ्लुएंसर और मॉडल हैं। साल 2024 में सोना तब सुर्खियों में आई थीं, जब उनका कथित MMS लीक हुआ था। हालांकि, तब एक्ट्रेस ने इससे इनकार किया था और कहा था कि कोई उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। सोना डे कोलकाता की रहने वाली हैं और बहुत कम उम्र से डांस करती आ रही हैं। उन्होंने एक बार टीवी रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी हिस्सा लिया था। वह मुकुल गेन को डेट कर रही हैं, जो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। उसी शो में मुकुल ने सोना को प्रपोज किया था, जो तब गेस्ट बनकर पहुंची थीं।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts