Mon, 13 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

मनोरंजन न्यूज : 'खलनायक रिटर्न्‍स' टीजर: 33 साल बाद बदला लेने लौटा 'बल्लू', संजय दत्त के खूंखार अवतार ने चौंकाया

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 25, 2026 / Post views : 138

Share:

संजय दत्त ने अपनी नई फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का ऐलान कर दिया है और दमदार टीजर भी शेयर किया है। यह 33 साल पहले आई सुपरहिट 'खलनायक' का सीक्वल है, जिसमें बल्लू के किरदार में संजय बेहद खूंखार लग रहे हैं। फैंस एक्साइटेड हैं, पर कहना है कि इसे आदित्य धर ही डायरेक्ट करें।

khalnayak returns teaser

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में एसीपी असलम के किरदार से तहलका मचाने के बाद अब संजय दत्त अपने 'खलनायक' अवतार को एक फिर वापस लेकर आए हैं। उनकी फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें एक्टर 33 साल बाद फिर खलनायक बल्लू बनकर वापस लौटे हैं। हालांकि, इस बार बल्लू पहले से भी ज्यादा खतरनाक और खूंखार नजर आ रहा है, जो बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

संजय दत्त ने 24 अप्रैल को 'खलनायक रिटर्न्स' का ऐलान किया और साथ में टीजर भी शेयर किया, जिसे देख फैंस क्रेजी हो गए। हालांकि, फिल्म के टीजर में काफी खून-खराबा दिखाया गया है। बल्लू बने संजय दत्त भी खून से सने हैं और चेहरे पर कालिख लगी है। फिल्म को जियो स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है, जिसने आदित्य धर के साथ उनकी 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' भी प्रोड्यूस की।

'खलनायक रिटर्न्स' के टीजर में क्या है?

'खलनायक रिटर्न्स' के टीजर में दिखाया गया है कि चारों ओर आग लगी है और उन आग की लपटों के बीच लाश पड़ी है। फिर बेड़ियों में जकड़ा एक हाथ नजर आता है, जो बल्लू का है। वह घायल पड़े एक शख्स के पास जमीन पर बैठता है। अपना सिगार जलाता है, जिसमें उसके चेहरे पर खून, लंबे बाल और कालिख नजर आती है। इस लुक में संजय दत्त एकदम खूंखार लगे हैं। जमीन पर पड़ा शख्स संजय दत्त से अपनी जान की भीख मांगता है, पर बल्लू यानी संजय दत्त कहते हैं, 'बोला था ना? 10 अक्टूबर रात को 10 बजे, बल्लू जेल से फुर्र...।' फिर वह 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' गाना गाते हुए वहां से उठकर चल देते हैं।

फैंस हुए एक्साइटेड, पर बोले- आदित्य धर से डायरेक्ट करवाना

'खलनायक रिटर्न्स' में संजय दत्त का यह रूप देख फैंस खुशी से नाच रहे हैं और उन्हें फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। एक ने लिखा है, 'संजय दत्ता का सिनेमैटिक मल्टीवर्स बनने वाला है।' एक ने यूट्यूब पर कमेंट किया, 'जियो स्टूडियोज अब धुरंधर एरा को आगे बढ़ा रहा है।' एक बोला, 'प्लीज इसे आदित्य धर को डायरेक्ट करने दो। उन्हें पता है कि बड़ी कास्ट को कैसे हैंडल करना है।' एक और कमेंट है, 'बल्लू इज बैक, एकदम क्रेजी।' एक बोला, 'मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए।'

'खलनायक' का सीक्वल 'खलनायक रिटर्न्स', ये थी कहानी

'खलनायक रिटर्न्स' की बात करें, तो यह साल 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' का सीक्वल है, जिसमें संजय के अलावा माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर थे। फिल्म में जैकी और माधुरी ने राम-गंगा नाम के पुलिसवालों का किरदार निभाया था। वहीं संजय दत्त ने बल्लू नाम के एक क्रिमिनल का रोल प्ले किया था। जहांपुलिस इंस्पेक्टर बने जैकी श्रॉफ और माधुरीउसे पकड़ने के लिए एक प्लान बनाते हैं। गंगा यानी माधुरी अंडरकवर होकर बल्लू की दुनिया में घुस जाती है और फिर उसे पकड़वा देती है। फिल्म में कई ट्विस्ट देखने को मिले थे।

1993 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी 'खलनायक'

'खलनायक' को सुभाष घई ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था।'खलनायक' 1993 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थीबाद में 'खलनायक' को अलग-अलग नामों से तमिल, तेलुगू और पंजाबी भाषा में भी बनाया गया था। इसके गाने भी जबरदस्त हिट रहे थे। 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' गाना आज भी पॉपुलर है। हालांकि, देखना यह होगा कि 'खलनायक रिटर्न्स' में माधुरी और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे या नहीं।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts