Fri, 03 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने मेदांता पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हाल, आज अस्पताल से मिलेगा डिस्चार्ज

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं Jasmin Bhasin, फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- ‘अब खतरे की कोई बात नहीं’

इजरायल के टारगेट पर थे ईरान के दो बड़े नेता, नेतन्याहू मारने की रच रहे थे साजिश; अमेरिका ने खुद किया अलर्ट

ई रिक्शा की हैकिंगः Chinese App BAT-BMS से लोग कर रहे थे हैक, सरकार ने एप को प्ले स्टोर-ऐप स्टोर से हटाने आदेश दिया

​बहू से विवाद के बाद 60 वर्षीय बुजुर्ग की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

यूएन हेडक्वार्टर के बाहर तिब्बती प्रदर्शनकारी ने खुद को आग लगाकर जान दी; तिब्बत से चीन को निकालने के लिए कर रहा था प्रदर

मेकअप करवाकर आती हूं… दूल्हे से बोली नई-नवेली दुल्हन, फिर रहस्यमय तरीके से हुई गायब, अब तलाश में दर दर भटक रहा युवक

उफनती नदी के पुल को पार करते बही कारः हादसे में शराब कंपनी के कर्मचारी की मौत, 3 लोग बाल- बाल बचे

शौच के लिए निकली युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, इलाके में फैली सनसनी

पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी ऑर्डिनेंस और नए पीजी सिलेबस को मिली मंजूरी, नामांकन प्रक्रिया तेज

सूचना

मनोरंजन : अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं Jasmin Bhasin, फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- ‘अब खतरे की कोई बात नहीं’

Abhyuday Bharat News / Fri, Jul 3, 2026 / Post views : 4

Share:

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से अपनी खराब तबीयत की वजह से चर्चा में रहीं एक्ट्रेस अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आई हैं। दुबई में अपने जन्मदिन के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद उनके चाहने वाले लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे। अब खुद जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत को लेकर अपडेट साझा किया है, जिससे फैंस ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि 28 जून को दुबई में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू हुआ। उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अली गोनी (Aly Goni) ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी, जिसके बाद फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे।

जैस्मिन ने इंस्टाग्राम अकाउंट में दिया हेल्थ अपडेट

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश साझा किया है। उन्होंने लिखा- “एक छोटी-सी जानकारी… मैं अस्पताल से घर आ गई हूं। आराम कर रही हूं और धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं। चिंता या खतरे जैसी कोई बात नहीं है। आप सभी की दुआओं, प्यार और मैसेज के लिए दिल से शुक्रिया।” जैस्मिन ने इससे पहले एक वीडियो के जरिए भी अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि दुबई के डॉक्टरों ने उन्हें वहीं अस्पताल में रहकर इलाज कराने की सलाह दी थी। हालांकि, उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया, क्योंकि वह अपना आगे का इलाज अपने देश में और अपने डॉक्टरों की देखरेख में कराना चाहती थीं।

टर्मिनल इलियाइटिस की समस्या

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) टर्मिनल इलियाइटिस (Terminal Ileitis) नाम की स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं. यह छोटी आंत के अंतिम हिस्से में होने वाली सूजन से जुड़ी स्थिति है, जिसके कारण पेट दर्द, कमजोरी और अन्य शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि, जैस्मिन ने अपने संदेश में साफ किया है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह तेजी से रिकवर कर रही हैं।

जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। इसके अलावा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) में उनकी मौजूदगी को भी काफी पसंद किया गया था। शो के दौरान अली गोनी (Aly Goni) के साथ उनकी केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और तब से दोनों टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं।

Tags :

मनोरंजन न्यूज़

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts