Fri, 30 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

’ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी’

’सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत’

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

उत्तर प्रदेश :- अलीगढ़ न्यूज : अलीगढ़ में कमरे के अंदर शादीशुदा प्रेमिका संग झुलसा मिला प्रेमी, चोरी छिपे मिलने पहुंचा था.....

Abhyuday Bharat News / Tue, Feb 24, 2026 / Post views : 280

Share:

अलीगढ़ में कमरे के अंदर शादीशुदा प्रेमिका संग झुलसा मिला प्रेमी, चोरी छिपे मिलने पहुंचा था… देवर ने खोला दो साल पुराना राज....

अलीगढ़ में कमरे के अंदर शादीशुदा प्रेमिका संग झुलसा मिला प्रेमी, चोरी छिपे मिलने पहुंचा था... देवर ने खोला दो साल पुराना राज

अलीगढ़ के तुर्कमान गेट इलाके में प्रेमी फरमान और उसकी शादीशुदा प्रेमिका नाजरीन संदिग्ध परिस्थितियों में जल गए।  उपचार के दौरान फरमान की मौत हो गई, जबकि नाजरीन को दिल्ली रेफर किया गया है। परिजनों ने फरमान पर घर में घुसकर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  यहां प्रेमी फरमान और उसकी शादीशुदा प्रेमिका नाजरीन घर के अंदर संदिग्ध हालत में जले हुए मिले।  इससे इलाके में दहशत फैल गई। आग में बुरी तरह से झुलसे प्रेमी फरमान की उपचार के दौरान अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं, शादीशुदा प्रेमिका नाजरीन की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए मामले की जांच में जुटी है। 

घटना ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट इलाके की है।  जानकारी के अनुसार, प्रेमी फरमान अपनी प्रेमिका के पति वसीम के घर के अंदर बने कारखाने में काम करता था । जिसके बाद कारखाना मालिक वसीम ने 2 साल पहले उसे अपने कारखाने से निकाल दिया था। 

भाभी घर पर अकेली थीं- देवर ने खोला राज

महिता के देवर नदीम ने बताया- परिवार के सभी लोग भाभी नाजरीन को घर पर अकेला छोड़कर सुबह करीब 4:00 बजें मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए हुए थे।  तभी कारखाने से निकाला गया युवक फरमान उनके घर पहुंचा और घर के अंदर आग लगा दी।  इस आग में उसकी भाभी और युवक फरमान बुरी तरह से झुलस गए।  घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।  स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने फरमान को मृत घोषित कर दिया। 

घायल महिला को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया

गंभीर रूप से घायल महिला की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।  मौके पर मौजूद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।  फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। 

प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।  पुलिस सभी पहलुओं, आत्महत्या, हादसा या अन्य किसी साजिश को लेकर मामले की जांच कर रही है।  इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। 

सोमवार शाम को मिली पुलिस को सूचना

घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम मयंक पाठक ने बताया- हमें 23 फरवरी 2026 को शाम 07.00 बजे फरमान और नाजरीन के झुलसने की सूचना मिली।  प्रथम दृष्टया मौके पर अन्य तीसरे व्यक्ति के मौके पर होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।  पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts