Mon, 15 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

42 डिग्री की तपिश में कल से खुलेंगे स्कूल : पालकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पर बदला नियम, पहले जान लें शेड्यूल

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

सूचना

उत्तर प्रदेश :- आगरा न्यूज : अगर टॉयलेट यूज करना है तो मायके से एक लाख लेकर आओ, आगरा में सास ने बहू के सामने रखी शर्त ?

Abhyuday Bharat News / Thu, Mar 19, 2026 / Post views : 122

Share:

विवाहिता के सामने उसकी सास ने टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए दहेज पूरा करने की शर्त रख दी। मजबूरन विवाहित को कपड़ों की आड़ में नहाना पड़ा। वहीं, उसके देवर ने नहाते हुए उसके फोटो भी खींच लिए। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बहू ने अपने ससुरालीजन पर अजीब आरोप लगाए हैं। बहू का कहना है कि उसकी सास ने उसे घर का टॉयलेट और बाथरूम इस्तेमाल करने से रोक दिया है। सास ने बहू के सामने शर्त रख दी है कि अगर टॉयलेट और बाथरूम इस्तेमाल करना है तो दहेज की बाकी एक लाख की रकम चुकानी पड़ेगी। विवाहिता कपड़ों की आड़ में नहाती थी। पीडि़ता ने ससुरालीजन पर केस दर्ज कराया है।

थाना जगदिशपुरा क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर 2020 में उसका निकाह जुबैर के साथ हुआ था। निकाह में पिता ने अच्छी खासी रकम खर्च की थी, लेकिन दहेज में एक लाख की रकम कम बताकर उसके पति, सास फरजाना, ससुर शाहिद अली, देवर असद ननद रोसी और अर्शी उसे लगातार प्रताडि़त करती रहीं। उसे कमरे में न रखकर छत पर रहने को मजबूर किया गया था।

टॉयलेट जाने के रास्ते में लगा दी सीढ़ी

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि टॉयलेट के रास्ते में सीढ़ी लगा दी गई। बाथरूम का गेट बंद कर दिया। टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए उसकी सास फरजाना ने शर्त रख दी कि पहले दहेज की एक लाख रकम लेकर आओ। इसके बाद टॉयलेट का इस्तेमाल कर सकती है। वह मजबूरन छत पर कपड़ों की आड़ में नहाने लगी थी। 8 जनवरी को देवर असद ने उसके नहाते समय फोटो खींच लिए थे।

डीसीपी के आदेश पर दर्ज हुआ केस

पीडि़ता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया और पति को जानकारी दी तो पति ने उसकी पिटाई लगाई। ससुरालीजनों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। पिछले डेढ़ महीने से वह अपने मायके में रह रही है। अपने साथ हुए उत्पीड़न की व्यथा पीडि़ता ने रो-रोकर डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास को सुनाई। जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू हो गई है। थाना जगदीशपुरा प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts