Tue, 14 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

उत्तर प्रदेश :- वाराणसी न्यूज : आईसीएसएसआर भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी 17–18 अप्रैल 2026 को वाराणसी में ..

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 479

Share:

वाराणसी न्यूज :- ICSSR (भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद Indian Council of Social Science Research) द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी 17–18 अप्रैल 2026 को वसंत महिला महाविद्यालय ,राजघाट वाराणसी में आयोजित किया गया है ।

वसंत महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग एवं आईसीटी समिति द्वारा 17–18 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय ICSSR (भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद Indian Council of Social Science Research – ICSSR), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन की समुचित तैयारियां की जा रही हैं ।

राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय “पूर्वी भारत में संताली, मुण्डारी एवं हो भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन हेतु सामुदायिक डिजिटल एवं सांस्कृतिक नवाचार : बहुभाषी शिक्षा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में है ।

कार्यक्रम का उद्देश्य संताली, मुंडारी एवं हो जैसी जनजातीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और डिजिटलीकरण के लिए समुदाय-आधारित पहलों , स्वदेशी ज्ञान परंपराओं तथा मातृभाषा -आधारित बहुभाषीय शिक्षा पर सार्थक अकादमिक विमर्श को आगे बढ़ाना है ।

राष्ट्रीय संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ , झारखंड,ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से शिक्षाविद , शोधार्थी , नीति - निर्माता ,सामाजिक वैज्ञानिक तथा तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे। विचार-विमर्श के प्रमुख बिंदुओं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में बहुभाषावाद, डिजिटल नवाचार, संवैधानिक प्रावधान, ग्राम सभा की भूमिका तथा जनजातीय सांस्कृतिक अस्मिता आदि बिन्दु शामिल होंगे ।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अलका सिंह ने इसे भाषाई न्याय और समावेशी शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। संगोष्ठी के संयोजक प्रो. (डॉ.) जय सिंह ने बताया कि इस मंच से व्यावहारिक नीति -सुझाव, शोध सहयोग और डिजिटल संसाधन विकास के ठोस आयाम सामने आएंगे।


राष्ट्रीय संगोष्ठी में चयनित शोध -पत्रों का संपादित ग्रंथ (ISBN सहित) प्रकाशित

किया जाएगा तथा एक नीति -संक्षेप संबंधित मंत्रालयों को प्रेषित किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि वसंत महिला महाविद्यालय,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बी.एच.यू. ) से संबद्ध एवं NAAC ‘A+’ मान्यता प्राप्त, महिलाओं की उच्च शिक्षा की अग्रणी संस्था है । आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक श्री एस.एन. दुबे कृष्णमूर्ति फाउंडेशन एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अलका सिंह के मार्गदर्शन में संगोष्ठी के संयोजक प्रो. (डॉ.) जय सिंह ,सहसंयोजक डॉ . प्रवीण कुमार तथा आयोजन समिति के सदस्यगण -प्रो . सुजाता शाह ,प्रो . आशा पांडे ,डॉ. श्रेया पाठक,डॉ.विभा सिंह पटेल ,डॉ. रंजीता मारक , डॉ. आकांक्षा चौरसिया ,डॉ. समिला अंसारी ,डॉ. सचवानी ,डॉ. जूही राय , डॉ. दिलीप कुमार सिंह ,डॉ. स्वेता शिल्पा ,स्वाती सिंह , आकृति त्रिपाठी ,मनीष तिवारी ,महताब अहमद, स्वाती श्री ,विशाल सिंह सहित अन्य सदस्यों के द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन की समुचित तैयारियां की जा रही हैं ।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts