Thu, 18 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ममता बनर्जी की जान खतरे में…,’ दीदी की सुरक्षा में तैनात PSO को सुवेंदु सरकार ने हटाया, महुआ मोइत्रा गुस्से से हुईं लाल

भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया, श्री चरणी ने झटके 4 विकेट

Batwara 1947 से सामने आया स्टार्स का फर्स्ट लुक, Sunny Deol-Preity Zinta के साथ दिखेगी दमदार स्टारकास्ट …

अभिषेक बनर्जी गिरफ्तार होंगे! एमपी हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाई, 6 साल पुराने मामले में आई मुसीबत

‘शिकारी नया है, जाल पुराना…,’ उद्धव ठाकरे की शिवसेना टूटने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

18 June History : हल्दीघाटी युद्ध से लेकर पहले वर्ल्ड फूड प्राइज तक, जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं

जब ट्रंप की बात पर पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्या कहा?

झारखंड राज्यसभा की 2 सीटों पर वोटिंग आज, JMM से बैजनाथ, कांग्रेस से प्रणव मैदान में...

मुंगेली वनमंडल में मिला तेंदुए का शव : क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष...

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

सूचना

मनोरंजन न्यूज़ : Batwara 1947 से सामने आया स्टार्स का फर्स्ट लुक, Sunny Deol-Preity Zinta के साथ दिखेगी दमदार स्टारकास्ट …

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 18, 2026 / Post views : 4

Share:

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की प्रोडक्शन कंपनी की मचअवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) एक बार फिर चर्चा में आ गई है। लंबे समय से सुर्खियों में बनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ये फिल्म इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़े कुछ अहम किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। दोनों सितारों की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं अब फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के लुक भी सामने आ चुके हैं, जिन्होंने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

सामने आए फिल्म के पोस्टर्स में दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) का लुक भी सामने आया है। उनके अलावा सनी देओल (Sunny Deol) के बड़े बेटे करणवीर देओल (Karan Deol) भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। करणवीर का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर अली फजल (Ali Fazal) भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। लंबे बालों और गंभीर अंदाज में दिखाई दे रहे अली फजल का किरदार फिल्म की कहानी में महत्वपूर्ण मोड़ ला सकता है। इनके अलावा एक्टर अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh) भी फिल्म का हिस्सा हैं।

बदला गया फिल्म का नाम

बता दें कि फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) का निर्देशन मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। वहीं आमिर खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम पहले ‘लाहौर 1947’ रखा गया था, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसे बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया है। फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है, इसलिए इसके विषय को लेकर भी दर्शकों में खास दिलचस्पी है।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts