Mon, 15 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पर बदला नियम, पहले जान लें शेड्यूल

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

बेटे ने की मां की हत्या, घरेलू विवाद में पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस की हिरासत में आरोपी

किस दिन दस्तक देगा मानसून? मौसम विभाग ने एंट्री को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सूचना

: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में बुधवार की सुबह गोलीबारी हो गई। जमीन विवाद में गोली चलाने वाले को किया गिरफ्तार

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी  रायपुर में एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी जमीन विवाद को लेकर हुई बताई जा रही है। पता चला है कि, राजातालाब इलाके में हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। महिला फजिया मेमन को जमीन से खदेड़ने के लिए फायरिंग करना बताया जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद में चलाई गई गोली किसी को लगी नहीं है। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले हरदयाल सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गोली चलाने के आरोपी ने बताया कि, उसने महिला को डराने के लिए हवाई फायरिंग की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

रवि नगर का है मामला

दरअसल सिविल लाइन क्षेत्र में पुरानी मस्जिद के पीछे का इलाका रवि नगर कहलाता है। यहीं फजिया मेमन नाम की एक महिला रहती है। हरदयाल सिंह के साथ फजिया मेमन का कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार की सुबह उसी जमीन का सीमांकन होना था। सीमांकन के पहले फजिया के लगाए ताले को हरदयाल सिंह ने तोड़कर अपना ताला लगा दिया। थोड़ी देर बाद जब फजिया जमीन को देखने पहुंची तो ताला तोड़े जाने की जानकारी उसे हुई। इसी बात पर दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगा।

महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

यही विवाद इतना बढ़ा कि, हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर महिला को भगाने के इरादे से फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद महिला मौके से निकली और इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर हरदयाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts