ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 3
दरअसल सोशल मीडिया पर महिला डॉक्टर मुसकान सोनी ने हंसते हुए केतन अग्रवाल की हत्या का मजाक उड़ाया थाय़। मुसकान ने कहा, “उसके बाल नहीं थे, ऐसा झूठ बोलोगे तो मरोगे ही. ऐसे ही चलता रहा तो मुझे लगता है कुछ ही दिनों में लड़की VS लड़का के बीच खुलेआम जंग होगा। याचना नहीं अब रण होगा।
जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही चिकित्सा जगत और आम लोगों में डॉ. मुस्कान के खिलाफ भारी आक्रोश फैल गया। ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन ने इसे बेहद गंभीरता से लिया। इसके बाद केतन की दर्दनाक मौत का सोशल मीडिया पर सरेआम मजाक उड़ाने वाली महिला डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) ने त्वरित और कड़ा फैसला लेते हुए डॉ. मुस्कान सोनी को तत्काल प्रभाव से 5 साल के लिए संगठन से निलंबित कर दिया है। एसोसिएशन ने इसे न सिर्फ घोर अनुशासनहीनता माना, बल्कि इसे संस्था के नैतिक मूल्यों, गरिमा और समाज के प्रति डॉक्टरों की संवेदनशीलता के खिलाफ करार दिया।
AIDSA का सख्त फरमान: छीन लिए गए सारे अधिकार
एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए आधिकारिक निलंबन आदेश के अनुसार, डॉ. मुस्कान सोनी के इस शर्मनाक कृत्य के लिए उन्हें अगले 5 सालों तक के लिए पूरी तरह ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। वह अगले 5 वर्ष तक एसोसिएशन के किसी भी आधिकारिक पद, कोर कमेटी या साधारण सदस्यता का हिस्सा नहीं रह पाएंगी। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें एसोसिएशन की किसी भी आधिकारिक गतिविधि, सेमिनार या बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही वह आगामी 5 सालों तक संगठन के भीतर किसी भी प्रकार का चुनाव नहीं लड़ सकेंगी।
ब्लैकलिस्ट हुई तो अक्ल ठिकाने आई, मांगी माफी
ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन की ओर से 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट होने के बाद डॉ. मुस्कान सोनी को अक्ल ठिकाने आई। मुस्कान सोनी ने इसके लिए माफी मांगी है। मुस्कान सोनी ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए बोली कि मैं अपने पोस्ट के लिए आप सभी से माफी मांगती हूं। अपने स्टोरी के लिए मैं खुद को शर्मिंदा महसूस कर रही हूं। मेरा यह वीडियो सिर्फ दिखाने या क्षमा मांगने के लिए नहीं है। मैं मानती हूं कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। मेरा पहला वीडियो घटना के तुरंत के बाद का है। तो प्रारंभिक जानकारी पर है। मेरी पर्सल लाइफ में पहले इस तरह की कुछ चीजें हुई थी इसलिए मैंने यह शब्द इस्तेमाल किया। इसका ये मतलब नहीं कि मैं गलत हूं। मैं हमेशा सही चीज का समर्थन करती हूं। मुझे इतना बुरा मत कहें। मैं लोगों की भावनाओं की कद्र करती हूं। मैंने हमेशा सही का पक्ष लिया है। मेरे फैमिली के बारे में गलत मत कहें।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन