Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

हेल्थ टिप्स : क्या आप भी सुबह खाली पेट लेते हैं चाय? डॉक्टरों की ये बात जानना बेहद है जरूरी

Abhyuday Bharat News / Tue, Jan 6, 2026 / Post views : 374

Share:

कई लोगों को सुबह उठने के बाद खाली पेट ही चाय पीने की आदत होती है।  लेकिन खाली पेट चाय पीनी चाहिए या नहीं इस बारे में डॉक्टरों ने बताया है। क्या खाली पेट चाय पीने के नुकसान भी हैं इस बारे में जानते हैं। 

सर्दी का मौसम हो गर्मी या फिर बरसात कुछ लोग चाय पीना पसंद करते ही हैं।  ऐसे भी लोग हैं जो सुबह खाली पेट चाय पीते हैं। उनका मानना है कि इससे शरीर को ताजगी मिलती है। खाली पेट चाय पीने से वह आसानी से फ्रेश भी हो जाते हैं, लेकिन क्या वाकई चाय खाली पेट पीनी चाहिए, क्या इससे शरीर को कोई नुकसान भी होता है। किन लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। ये सब जानने के लिए हमने एक्सपर्ट्स से बातचीत की है। उन्होंने खाली पेट चाय पीने से शरीर में क्या होता है इस बारे में बताया है। 

सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट डॉ दीपक कुमार सुमन बताते हैं

कि चाय के भी अपने कई नुकसान हैं। दूध वाली चाय फायदे की जगह नुकसान ज्यादा करती है। दिन में एक कप काफी है, इससे ज्यादा न पीएं तो ठीक है।  खासतौर पर सुबह खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए,खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी बढ़ सकती है, पेट फूलना या मतली जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

डॉ दीपक बताते हैं कि चाय में टैनिन और कैफीन होते हैं। इनके कारण शरीर में पोषक तत्वों (विशेषकर आयरन) का अब्जोर्ब कम हो सकता है, जिससे कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने लगता है। यह शरीर में स्ट्रेस बढ़ाने वाला हार्मोन हैं। इसके बढ़ने से से चिंता, घबराहट और हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। खाली पेट चाय पीने से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। कुछ लोगों में टैनिन की ज्यादा मात्रा पाचन तंत्र की परत में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे मतली हो सकती है। 

लोग ये क्यों कहते हैं कि उनको चाय पीने से एनर्जी फिल होती है?

कुछ लोग तर्क देते हैं कि खाली पेट चाय पीने से उनको एनर्जी फिल होती है? इस सवाल के जवाब में डॉ दीपक कहते हैं कि चाय में कैफीन होता है। इसके शरीर में जाने सें तुरंत ऊर्जा मिलती है, लेकिन इसके बाद अक्सर थकान या घबराहट महसूस हो सकती है। खाली पेट चाय पीने से सुबह शरीर में सबसे पहले कैफीन जाता है, जो हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि कैफीन बीपी को बढ़ा सकता है। यह एक ड्यूरेटिक है जो इसके शरीर में जाने से यूरिन बार- बार आने की समस्या भी हो सकती है। 

अगर सुबह चाय की लत ही है तो क्या करें?

कोशिश करें कि सुबह खाली पेट चाय न पीएं, इसको धीरे- धीरे छोड़ने की कोशिश करें। अगर चाय पीना बहुत ही जरूरी लग रहा है तो चाय पीने से पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं हल्का नाश्ता लेकर चाय पिएं, दिन में 2 कप से ज्यादा चाय न पिएं। 

Tags :

#LIFESTYLE

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts