Tue, 14 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

मनोरंजन न्यूज़ : 63 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती और बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर ब्रिटिश-भारतीय से-क्स एजुकेटर सीमा आनंद..

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 18, 2026 / Post views : 183

Share:

63 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती और बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर ब्रिटिश-भारतीय से-क्स एजुकेटर सीमा आनंद ने यूट्यूब के पॉडकास्ट में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।

Seema Anand ने बताया कि जब वह 63 साल की थीं, तब एक उनसे चार गुना छोटे सिर्फ 15 साल के लड़के ने उन्हें बेहद अभद्र भाषा में प्रपोज किया था।

इस घटना का ज़िक्र करते हुए से-क्स शिक्षिका सीमा ने समाज में युवाओं को दी जाने वाली यौन शिक्षा और उनकी मानसिकता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

सीमा ने इस घटना का इस्तेमाल यह समझाने के लिए किया कि आज के युवाओं को इमोशन-सेंटर्ड (भावनाओं पर आधारित) यौन शिक्षा की कितनी सख्त ज़रूरत है।

उन्होंने यह भी बताया कि उनके शिक्षण का एक मुख्य हिस्सा ‘Power of No’ (ना कहने की शक्ति) है। वे मानती हैं कि महिलाओं को बिना किसी अपराधबोध के अपनी इच्छा व्यक्त करने का पूरा अधिकार होना चाहिए।

आज वो भी मर्द सीमा आनंद के खिलाफ हैं, और उनके खुले विचारों पर सलाह दे रहे हैं ऐसी बात करना सोशल मीडिया पर शोभा नहीं देता है...जो हर लड़की को देखकर के हम बिस्तर होना चाहते हैं....

काफी दिनों से देख रही हूं पर बोलने और लिखने से बचती हूं क्योंकि इस समाज को मै मेरी नजर बिना किसी चश्मे के देखती हूं इस लिए बिल्कुल साफ साफ देख पाती हूं

सीमा_आनंद जिन्हें लोग सेक्सोलॉजिस्ट, माइथोलॉजी ऑथर और स्टोरीटेलर के रूप में जानते हैं , केवल काम और कामुकता पर ही नहीं, बल्कि महाविद्याओं, तांत्रिक दर्शन और भगवद्गीता जैसे गूढ़ विषयों पर भी बेहद गहरी और तार्किक व्याख्या प्रस्तुत करती हैं।

उनकी पुस्तक “मोहक कलाएँ” इस समय इसलिए चर्चित है क्योंकि वह कामवासना को केवल वासना नहीं, बल्कि चेतना, ऊर्जा और मानवीय संबंधों के संदर्भ में देखती है।

यह भी एक तथ्य है कि 63 वर्ष की आयु में भी सीमा आनंद आत्मविश्वास, सौंदर्य और गरिमा के साथ स्वयं को प्रस्तुत करती हैं।

लेकिन समस्या यहाँ उनकी उम्र, सुंदरता या विषय नहीं है समस्या हमारी नज़र है।

अगर कोई स्त्री खुले मन से बात करती है, निर्भीक है, मुस्कुराकर संवाद करती है, या समाज द्वारा “वर्जित” माने गए विषयों पर सहजता से चर्चा करती है, तो क्या यह उसे वस्तु (Object) बना देने का लाइसेंस हो जाता है?

हाल ही में शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में उन्होंने कामुकता के विभिन्न रूपों पर चर्चा की।

पर उसी क्षण समाज का एक तथाकथित “सभ्य” वर्ग सक्रिय हो गया आक्षेप, गालियाँ, चरित्र-हनन और नैतिकता का ढोंग।

हैरानी की बात यह है कि जिन विचारों को ये लोग कोस रहे हैं,

उन्हीं विचारों पर पश्चिम में शोध, संवाद और सम्मान होता है

और सीमा आनंद वहाँ अपनी ज़िंदगी ससम्मान जी रही हैं।

उन्हें इन आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता।

जो समाज उनके विचारों को “अश्लील” कह रहा है,

वह यह भी बताए कि इसी सभ्यता के बीच

135 करोड़ की जनसंख्या कैसे पैदा हो गई?

सोशल मीडिया पर वल्गर कंटेंट की सर्चिंग में हम आज भी अग्रणी देशों में हैं।

ग्वालियर में अभी ताज़ा ताज़ा दीवारों पर बनी औरतों की पेंटिंग्स के साथ जो नीच हरकत की गयी है,, उस समाज से क्या उम्मीद की जा सकती है वो कैसे किसी औरत की बेबाकी को सहन करेगा ।

किसी का निजी वीडियो वायरल करने में प्रतियोगिता दिखाई देती है लोग बढ़ चढ़ कर वीडियो इनबॉक्स में मांगते घूमते हैं

और उसी समाज में रोज़ कितनी महिलाएँ और बच्चियाँ शारीरिक हिंसा का शिकार होती हैं हमेशा इस पर चुप्पी क्यों?

सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर कितनी गंदगी भरी पड़ी है और लाखों में दर्शक हैं...वहाँ ये ज्ञान जरूरी भी हो जाता है...

आत्ममंथन सिर्फ बोलने वालों को नहीं,

सुनने वालों को भी करना चाहिए।,

शायद समस्या स्त्री की स्वतंत्रता या उसका सामाजिक पक्ष नहीं बल्कि समस्या हमारी असहज मानसिकता है।...

और मेरा ज्ञान ये है कि मैं भेद रखती हूं निर्वस्त्र और नंगे लोगों में ....🙏

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts