Tue, 14 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

मनोरंजन : बॉक्स ऑफिस: 'अवतार- फायर एंड ऐश' पर भारी पड़ी 'धुरंधर', 'छावा' को पछाड़ बनी हाईएस्ट थर्ड सैटरडे कलेक्शन हिंदी मूवी

Abhyuday Bharat News / Sun, Dec 21, 2025 / Post views : 214

Share:
धुरंधर' ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिर से रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इसने नई रिलीज हुई फिल्म अवतार-3 को पछाड़ दिया है।

Avatar 3 dhurandhar Chhaava

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए आज 17 दिन हो गए हैं। बीते 16 दिनों में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। तीसरे शनिवार को भी फिल्म ने ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई की और कुछ बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीकेंड में भी जबरदस्त कमाई कर रही है।  शुक्रवार (19 दिसंबर) को बॉक्स ऑफिस पर अवतार: फायर एंड ऐश (अवतार 3) रिलीज हुई है। 'धुरंधर' ने हॉलीवुड की इस फिल्म को धूल चटा दी है। 

5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर की डायरेक्ट की गई 'धुरंधर', मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ इस जासूसी ड्रामा को अपनी पकड़ बनाए रखने में मदद कर रहा है। शानदार प्रदर्शन की वजह से इसने शनिवार (20 दिसंबर) को अवतार: फायर एंड ऐश को पीछे छोड़ दिया है। 

'धुरंधर' ने जबरदस्त कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की, इसने पहले दिन 28 करोड़ रुपये कमाए थे, जो रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग थी। मेकर्स के अनुसार, शानदार प्रदर्शन की वजह से इसने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।  पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म का क्रेज और बढ़ गया और दूसरे हफ्ते में 'धुरंधर' ने 264.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 

दो हफ्ते के बाद भी 'धुरंधर' की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर' ने रिलीज के 15वें दिन 23.70 करोड़ रुपये कमाए और 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। मेकर्स के मुताबिक, 15 दिन में आदित्य धर की फिल्म की कुल कमाई 503.20 करोड़ रुपये हो गई है। 

इसी के साथ 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई नई फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' को भी पीछे छोड़ दिया। सैकनिल्क के मुताबिक, अवतार: फायर एंड ऐश ने भारत में 19 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की है। 

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16
16वें दिन, जो तीसरा शनिवार था, 'धुरंधर' को फिर से अच्छा कलेक्शन मिला।  मेकर्स के मुताबिक, 20 दिसंबर को धुरंधर ने 35.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 16 दिनों के बाद धुरंधर का इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 538.90 करोड़ रुपये हो गया है। 

'धुरंधर' वर्सेस 'अवतार: फायर एंड ऐश'

दिसंबर का तीसरा वीकेंड 'धुरंधर' और जेम्स कैमरन की अवतार: फायर एंड ऐश के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिला। शनिवार को भारत में 'धुरंधर' को बेहतर रिस्पॉन्स मिला, भले ही अवतार 3 मेट्रो शहरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही थी, लेकिन दिसंबर का तीसरा शनिवार 'धुरंधर' के नाम ही रहा। 

सैकनिल्क के अनुसार, अवतार: फायर एंड ऐश ने शनिवार यानी अपनी रिलीज के दूसरे दिन लगभग 22.50 करोड़ नेट कलेक्शन किया। इससे दो दिनों में सिनेमाघरों में इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 41.50 करोड़ रुपये हो गया है। 'धुरंधर' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अवतार 3 से साफ तौर पर आगे चल रही है, जबकि हॉलीवुड रिलीज भी अपनी स्थिर कमाई बनाए हुए है। 

तीसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'धुरंधर'

'धुरंधर' ने शनिवार को एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म 33.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आदित्य धर की निर्देशित फिल्म ने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' (22 करोड़ रुपये) और पुष्पा: द रूल पार्ट 2 (20 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ कर पहला स्थान हासिल कर ली है। 

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts