Tue, 14 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

UP NEWS : अयोध्या: राम जन्मभूमि परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश; कश्मीर के 2 युवक और 1 युवती हिरासत में,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Abhyuday Bharat News / Sat, Jan 10, 2026 / Post views : 212

Share:

अयोध्या: धर्मनगरी अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में शनिवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवेश कर नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए संदिग्धों में दो युवक और एक युवती शामिल है, जो कथित तौर पर कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सीता रसोई के पास पकड़े गए संदिग्ध

जानकारी के अनुसार, तीनों संदिग्ध राम मंदिर के गेट नंबर D1 से परिसर के भीतर दाखिल हुए थे। वे चलते हुए मुख्य मंदिर से महज 200 मीटर दूर सीता रसोई के पास जा पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वहां पहुंचते ही एक युवक कश्मीरी वेशभूषा में नमाज पढ़ने के लिए बैठ गया। उसकी संदिग्ध हरकतों को देखते ही तैनात SSF (विशेष सुरक्षा बल) के जवानों ने उसे तुरंत दबोच लिया।

हिरासत में संदिग्ध: खुफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटीं

पकड़े गए संदिग्धों की पहचान अभी प्रारंभिक स्तर पर है:

  • अबू अहमद शेख: निवासी शोपियां, कश्मीर।

  • सोफिया (युवती): निवासी कश्मीर।

  • दूसरे युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

हिरासत में लिए जाने के दौरान युवकों ने नारेबाजी भी की, जिसके बाद उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। खुफिया एजेंसियां (IB), स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts