Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

उत्तर प्रदेश :- आगरा न्यूज : गजब! आगरा में बारात को बना दिया क्रिकेट स्टेडियम, इंडिया-न्यूजीलैंड मैच की लाइव कमेंट्री पर झूमे बाराती

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 10, 2026 / Post views : 150

Share:

टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान आगरा में एक दुल्‍हे की बारात निकल रही थी। इस दौरान मैच की लाइव कमेंट्री होती रही। कमेंट्री सुनते हुए ढोल की थाप पर बारात थिरकते रहे।

आगरा: कैप्‍टन सूर्यकुमार यादव की टीम ने भारतीय क्रिकेट का एक और स्वर्णिम अध्याय लिख दिया। टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत को तीसरी बार टी20 विश्व कप दिलाया। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारतीय टीम के जीतते ही क्रिकेट प्रेमी जश्‍न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए।

सोशल मीडिया पर आगरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें क्रिकेट फैंस ने दूल्‍हे की बारात को ही स्‍टेडियम बना दिया। बारात निकलने के दौरान हर गेंद की कमेंट्री सुनाई जा रही थी। बाराती फिल्‍मी गानों पर थिरकने की बजाय कमेंट्री सुनकर झूम रहे थे।

भारत माता की जय के लगे नारे

वायरल वीडियो में ढोल की थाप के बीच में बाराती कहता है- 'चार ओवर होने वाले हैं। न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर है 36 रन पर दो विकेट। भारत बड़े ही कमाल का मैच खेल रहा है। भारत जीत की ओर अग्रसर हो रहा है।' इसके बाद वह भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाता है।


चार ओवर होने वाले हैं। न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर है 36 रन पर दो विकेट। भारत बड़े ही कमाल का मैच खेल रहा है। भारत जीत की ओर अग्रसर हो रहा है। भारत माता की जय। वंदे मातरम।

आगरा की बारात में लाइव कमेंट्री


सोशल मीडिया पर हो रही खूब चर्चा

मैच की कमेंट्री सुनते हुए बाराती ढोल-नगाड़ों के बीच जमकर थरकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस अनोखी बारात की जमकर चर्चा हो रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया- 'वाह! ताजनगरी आगरा में मोहब्बत के साथ-साथ क्रिकेट का भी 'निकाह' हो गया! दूल्हे राजा की बारात में बैंड से ज्यादा शोर तो बुमराह की यॉर्कर और सूर्या के छक्कों का था। यह नजारा सिर्फ भारत में ही मुमकिन है जहां शादी की रस्मों से ज्यादा जरूरी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का घर आना है।'

नोएडा की सोसाइटियों वालों ने बड़े पर्दे पर उठाया मैच का लुत्‍फ

आगरा के अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ और नोएडा में भी भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्‍न मनाया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टरों और सोसाइटियों में रहने वाले लोगों ने बड़े स्क्रीन पर एक साथ मैच का लुत्फ उठाया। न्यूजीलैंड का अंतिम विकेट गिरते ही उत्साह चरम पर पहुंच गया। सोसाइटीवालों ने कहा कि वे इस फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारत ने आज एक बार फिर सिद्ध किया कि खेल हो या विज्ञान, हर मोर्चे पर वो सबसे आगे है। सुपरटेक इको विलेज-2 के निवासी राजकुमार ने बताया कि तीन दिन पहले ही स्क्रीन की तैयारी हो गई थी। खाने-पीने की व्यवस्था की गई और ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई गई । 

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts