Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: जाम छलकाने के बाद हर रोज सिर्फ एक ही गाना गुनगुनाते थे , बेटे Ranbir ने किया ये खुलासा

Admin / Thu, Jan 30, 2025 / Post views : 470

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। फैंस उनके काम के साथ-साथ बॉबी एक्टर के बेबाक अंदाज को भी बहुत पसंद करते थे। रणबीर अक्सर अपने पिता के जाने के बाद उन्हें याद करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने ये बताया था कि उनके पिता ड्रिंक करने के बाद रोज किशोर कुमार का एक ही गाना गुनगुनाते थे।

  1. ये था ऋषि कपूर का सबसे पसंदीदा गाना

  2. ड्रिंक करने के बाद रोज गाते थे ये गीत

  3. किशोर कुमार ने गाने को दी थी आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपूर खानदान कई दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहा है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर राज कपूर, ऋषि कपूर, शशि कपूर, शमी कपूर, रणधीर कपूर सहित सभी ने फैंस के दिलों पर अभिनय की छाप छोड़ी है। कपूर परिवार की इसी लेगेसी को रणबीर कपूर, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर ने आगे बढ़ाया। अपनी फिल्मों के साथ-साथ कपूर परिवार एक और चीज के लिए फिल्मी दुनिया में बहुत मशहूर था, वह थी उनकी ग्रैंड पार्टी। 

 

ये बात किसी से नहीं छुपी है कि सिर्फ राज कपूर ही नहीं, बल्कि उनके बेटे ऋषि कपूर भी ड्रिंक करते थे। खुद ऋषि कपूर भी अपने शराब पीने की आदत को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। अब हाल ही में उनके बेटे रणबीर कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर ड्रिंक करके सिर्फ एक ही गाना गुनगुनाया करते थे। कौन सा था वह गाना, चलिए जानते हैं इस स्टोरी में: 

 

रणबीर ने बताया ड्रिंक करके कौन सा गाना गुनगुनाते थे ऋषि कपूर

रणबीर कपूर ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ऋतिक रोशन और राकेश रोशन की वेब सीरीज 'द रोशन' में पुरानी यादें ताजा की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पिता

ऋषि कपूर हर रोज ड्रिंक करके 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'दूसरा आदमी' का सबसे लोकप्रिय गाना 'चल कहीं दूर निकल जाएं' गाया करते थे। किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना उनका सबसे फेवरेट था। जब भी ऋषि कपूर ड्रिंक करते थे, वह इस गाने को ही गुनगुनाते रहते थे। 

आपको बता दें कि 'चल कहीं दूर निकल जाएं' ये गाना 60 के दशक के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर रोशन साहब के छोटे बेटे राजेश रोशन ने कंपोज किया है। यशराज के बैनर तले बनी फिल्म 'दूसरा आदमी' में ये गाना ऋषि कपूर और राखी गुलजार पर फिल्माया गया है। मूवी में नीतू कपूर भी अहम भूमिका में थीं, उन्होंने टिम्सी सक्सेना का किरदार अदा किया था।  

ऋषि कपूर की ये बात उनके चाहने वालों को थी बेहद पसंद 

ऋषि कपूर का साल 2020 में निधन हो गया था, उनका जाना लाखों फैंस की आंखों में आंसू दे गया। ऋषि कपूर न सिर्फ इंडियन सिनेमा के लेजेंडरी एक्टर रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर वह जिस तरह से खुद का बेबाक अंदाज दिखाते थे, वह भी उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने पिता की फिल्म श्री420 से की थी, जिसमें उनका 'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाने में एक स्पेशल अपीरियंस था।

इसके बाद वह फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में अपने पिता राज कपूर के बचपन का किरदार अदा करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने साल 1973 में युवा अभिनेता के तौर पर फिल्म 'बॉबी' में काम किया, जो उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी भी पीछे पलटकर नहीं देखा और लगातार हिट फिल्में देते गए। 

   

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts