Tue, 14 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

मनोरंजन न्यूज : एक साल पहले आनंदी के जीवन में टूटा था दुखों का पहाड़, अब बोलीं- कुछ रूहें सच में जाती नहीं

Abhyuday Bharat News / Tue, Feb 24, 2026 / Post views : 169

Share:

अविका गौर ने अपने सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग का जिक्र करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। साथ ही उसके साथ तस्वीर शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट में बताया है कि वो पेट डॉग उनके लिए कितना खास था। उनका ये इमोशनल पोस्ट फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। 

‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर अपने फिल्मों और टीवी सीरीयल के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फोटो में उनका फैशन और खूबसूरती फैंस का दिल जीत लेती है। लेकिन इस बार उन्होंने अपने पेट डॉग के निधन के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अविका ने पिछले साल 21 फरवरी को अपने पालतू कुत्ते शिरो को खो दिया था। 

इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि शिरो उनके लिए सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं था, बल्कि उनके लिए बहुत खास था। दोनों तस्वीरों में अविका पेट डॉग शिरो और एक बिल्ली को हाथ में पकड़े हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे शिरो के जाने के बाद एक नई मासूम जान ने उनके जीवन में फिर से उम्मीद की किरण जगाई। 

अविका गौर का इमोशनल पोस्ट

अविका गौर ने अपने पेट डॉग शिरो के साथ दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा “शिरो की शिरी। कुछ सोल सच में हमें छोड़कर नहीं जातीं वो बस हमसे प्यार करने का तरीका बदल देते हैं। पिछले साल 21 फरवरी को मेरा छोटा सा फरिश्ता शिरो हमें छोड़कर चला गया था। वो मेरी परछाई था, मेरे दिल की धड़कन था, फर में लिपटा मेरा नन्हा बच्चा और इस साल 1 फरवरी को जिंदगी ने एक रेस्क्यू की हुई नन्ही बिल्ली को मेरी गोद में ला दिया। मैंने इसका कोई प्लान नहीं बनाया था। मैंने ऐसा सोचा भी नहीं था।  हम उसके लिए घर ढूंढ रहे थे और बस कुछ समय के लिए उसे अपने पास रखने का सोच रहे थे। लेकिन पता नहीं क्यों, सब कुछ जैसे ऊपरवाले की प्लान जैसा लगा । 

एक्ट्रेस ने आगे लिखा “शायद प्यार कभी खत्म नहीं होता। शायद वो नर्म पंजों में और अलग सी आंखों में वापस आ जाता है। शिरो के जाने से हम टूट गए थे।  शायद उसे पता था कि ये महीना हमारे लिए मुश्किल होगा, इसलिए उसने पहले ही हमें किसी को थामने के लिए भेज दिया। मुझे नहीं लगता कि यह सिर्फ एक इशारा है। ये सब उसी का प्लान है और मुझे पूरा यकीन है कि उसका प्यार कभी कम नहीं होता, वो सिर्फ बढ़ता है। तुम हमेशा मेरे बच्चे रहोगे।  मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और हमें दोबारा प्यार करने का मौका देने के लिए धन्यवाद.”

एक्टिंग करियर की शुरुआत

अविका गौर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महज 10-11 साल की उम्र में की थी। उन्होंने 2007 में टेलीविजन शो ‘श्श्श… कोई है’ से डेब्यू किया था।  इसके बाद उन्हें ‘बालिका वधू’ में छोटी आनंदी का आईकॉनिक रोल मिला, जिससे वो घर-घर में जाना माना नाम बन गईं। इस शो के बाद अविका कलर्स के ही एक और हिट शो ‘ससुराल सिमर का…’ में नजर आईं, अविका गौर को हाल ही में रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में देखा गया, जहां एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से लाइव शो पर शादी की, इससे पहले उन्हें साऊथ फिल्मों और ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में भी देखा गया था। 

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts