ब्रेकिंग
सूचना
धनबादः रामनवमी जुलूस पर पथराव करने और त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर झारखंड पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बलियापुर में रामनवमी की जुलूस पर पथराव कर उपद्रव मचाने वाले 19 लोगों को चिह्नित कर पुलिस ने गिरफ्तार कर सड़क पर परेड कराया है।
धनबाद जिले के बलियापुर अंतर्गत भिकराईपुर में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान शुक्रवार शाम हुई पथराव कि घटना में करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सभी घायलों की हालत स्थिर है और इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों के किशोरों के बीच पथराव की मामूली घटना हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। फिलहाल इलाके में सब कुछ सामान्य है। धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि आधे घंटे के भीतर स्थिति सामान्य हो गई।
धनबाद शहर के पुलिस अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को 19 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम को धार्मिक जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी कि घटना में दोनों पक्षों से संबंधित प्राथमिकी में नामजद लगभग 50 लोगों में से हमने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सिंदरी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले जांच के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि भिकराईपुर में स्थिति सामान्य है और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
उधर, हजारीबाग जिले में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान 40 वर्षीय एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।हजारीबाग सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमित आनंद ने बताया कि शुक्रवार रात पेलावल पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गदोखर गांव में आपसी बहस के बाद दो आरोपियों ने उस व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रामा साव के रूप में हुई है।
इनपुट-भाषा
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन