Wed, 27 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के जंगल में मुठभेड़, 12 नक्सलियों को किया ढेर

Admin / Sun, Feb 2, 2025 / Post views : 284

Share:
ABN Express News 24x7  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें उन्हें शनिवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है. यहां 10 से अधिक नक्सली मारे गए हैं. छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल और नक्सली एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार सुबह से ही सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. सूत्रों की मानें तो इस फायरिंग में अभी तक कुल 12 नक्सलियों के जान जाने की खबर है. ऐसी जानकारी सामने आई है कि नक्सलियों के इलाके में मौजूद होने की सूचना पर डीआरडी, एसटीएफ, कोबरा 2022 और सीआरपीएफ 222 बटालियन की टीम गंगालूर और कोरचोली के जंगल के लिए रवाना हुई थी. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने माओवादियों के बड़े कैडर को जंगल में घेर रखा है. मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी. ने की है. सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने की फायरिंग जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों के जवान शनिवार सुबह जब गंगालूर के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकले तो माओवादियों ने जवानों को देख उन पर फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी माओवादियों की फायरिंग का मुंह तोड़ जवाब दिया. बस्तर आईजी सुंदरराज पी के मुताबिक मुठभेड़ अभी भी जारी है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा और माओवादियों को कितना नुकसान हुआ यह सर्च ऑपरेशन के बाद ही साफ हो सकेगा. 10 दिन पहले मुठभेड़ में हुए थे 16 नक्सली ढेर इससे पहले 20-21 जनवरी को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में माओवादियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया गया था यह मुड़बीद करीब 80 घंटे चली थी जिसमें 16 नक्सली मारे गए थे, मरने वालों में इनामी नक्सली थे उनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख का इनाम घोषित था. मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी का मेम्बर और 1 करोड़ का इनामी नक्सली चलपति भी शामिल था. छत्तीसगढ़ में अब तक लगभग 950 नक्सलियों का सरेंडर एक तरफ जहां मुठभेड़ में नक्सलियों का सफाया किया जा रहा है तो दूसरी तऱफ प्रभावित इलाकों में कई नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है. इनमें से कुछ पर कई लाख का इनाम घोषित थे. अकेले बस्तर संभाग में ही दो दिनों के भीतर 43 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. नारायणपुर जिले में 27 और सुकमा जिले में 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.   

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts