Thu, 28 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: होली त्यौहार की आड़ में आयोजन समिति कर रही इवेंट की तैयारी, प्रशासन बेखबर या फिर गैरजिम्मेदार......!, जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से शासन को होगी राजस्व की क्षति, ऐसे इवेंट में शासन द्वारा मॉनिटरिंग की हैं नितांत आवश्यकता...

Admin / Tue, Mar 11, 2025 / Post views : 192

Share:

बिलासपुर - न्यायधानी में होली त्यौहार के दरमियान दो कथित आयोजन समिति/ प्रोडक्शन हाउस/ इवेंट आयोजनकर्ता व्यक्तियों के द्वारा शहर के स्थान विशेष में 13 मार्च को होली इवेंट कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है, जिसके लिए आयोजनकर्ताओं के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में बड़े-बड़े होर्डिंग/ पोस्टर/ फ्लैक्स बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार करते दिखाई दे रहे हैं. जिसकी जानकारी सम्बंधित विभागों तथा शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को शायद नहीं है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों के बाद होली का पर्व है. जिसे शांतिपूर्वक मनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई हैं, साथ ही जिला प्रशासन- पुलिस प्रशासन द्वारा प्रशासनिक स्तर पर बैठक लेकर शहर में शांति व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने पर कार्य किया जा रहा है, दूसरी ओर देखा जाएं तो कुछ कथित आयोजन समिति/ प्रोडक्शन हाउस / इवेंट आयोजनकर्ता व्यक्तियों के द्वारा इस होली के पावन पर्व पर सेलिब्रेटी को बुलाकर इवेंट आयोजित करके व्यवसाय करने का प्रयास किया जा रहा हैं। इन दिनों शहर के अनेक चौक-चौराहों पर दर्जनों फ्लैक्स बैनर/ होर्डिंग आदि प्रचार सामग्री लगे हुए हैं, जिसके माध्यम से आम जनता के बीच प्रचार किया जा रहा है कि आने वाले 13 मार्च को दो अलग - अलग स्थान विशेष पर होली पर्व के दरमियान होली इवेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया में भी इन होली इवेंट को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं।

चर्चा हैं कि होली के पावन पर्व की आड़ लेकर कथित आयोजनकर्ताओं के द्वारा मॉडर्न प्रोग्राम के फ्रेम में इस प्रकार आयोजित किये जाने वाले इवेंट में सेलिब्रिटी को देखने-सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवक- युवतियाँ सम्मलित होते हैं। साथ ही ऐसे इवेंट कार्यक्रम में नाबालिक बच्चों के शामिल होने की भी संभावना रहती हैं। होली के नाम पर आयोजित किये जाने वाले इवेंट में महिलाओं, युवतियों, नाबालिक बच्चियों की सुरक्षा को लेकर तथा शासन से आयोजन की अनुमति मिलने की जानकारी लेने, शासन को इवेंट आयोजित किये जाने से देय शुल्क आदि के बारे में "अभ्युदय भारत न्यूज़" ABN Express News 24x7 ने इन इवेंट के आयोजनकर्ताओं से जानकारी लेने का प्रयास किया हैं।

 

आपको बताते चले कि इन दिनों बिलासपुर शहर के चौक-चौराहों पर दो अलग- अलग प्रकार के होर्डिंग /फ्लैक्स बैनर देखने को मिल रहा है। जिसमें कि एक फ्लैक्स बैनर जिसमें "रंग दे बिलासपुर 3.0" के नाम से उल्लेखित है और यह शहर में कई जगह पर लगाया गया हैं, जिसमें दो मोबाइल नंबर 9589798620, 9329730086

 उल्लेखित किया गया हैं। हमारे संवाददाता द्वारा उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क करने से उन्होंने बताया कि हमारे कार्यक्रम में प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है. वही कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले दर्शकों, विशेषकर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर तथा शासन से इस इवेंट को आयोजित किए जाने की अनुमति लिए जाने के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर उन्होंने कहा ये कार्यक्रम द कंट्री क्लब कोनी में हो रहा हैं, इसकी पूरी जानकारी के लिए यहाँ आकर भैया से बात कर सकते हैं, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। वहीं दूसरे नंबर पर बात करने से इवेंट की पूरी जानकारी नहीं दी गई। आयोजनकर्ता व्यक्ति से इवेंट आयोजित करने की शासन से अनुमति लेने के सम्बन्ध में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। हमारे संवाददाता के द्वारा बात करने पर इवेंट आयोजनकर्ता व्यक्तियों के द्वारा कार्यक्रम के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी नहीं दी गई।

इसी तरह शहर में "कलर लेंड - बिगेस्ट ओपन एयर होली बास इन बिलासपुर" के नाम से दूसरा बड़ा होली इवेंट कार्यक्रम का आयोजन स्थान विशेष में किया जा रहा है जिसको लेकर शहर के चौक चौराहे पर बड़े-बड़े फ्लैक्स बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम शिवा इन होटल में आयोजित किया जाना है, फ्लैक्स बैनर पर दिए गए मोबाइल नंबर 9981041974, 9111333886 पर संपर्क किया गया तो किसी व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि हमारे कार्यक्रम में प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है. जिसमें गुलाल एवं ठंडा की व्यवस्था की गई है. वहीं इवेंट की अनुमति लिए जाने, महिलाओं- युवतियों की सुरक्षा की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में जानकारी लिए जाने पर उन्होंने कहा कि आप अन्य नंबर पर बात कर सकते हैं. उक्त नंबर पर बात किया गया तब उन्होंने कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए किसी साहिल नामक व्यक्ति से बात करने को कहा, जब हमारे संवाददाता ने साहिल का मोबाइल नंबर माँगा तो उन्होंने फोन काट दिया। इस प्रकार आयोजनकर्ता व्यक्तियों के द्वारा इवेंट के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी नहीं दी गई।

गौरतलब हैं कि होली के पावन पर्व की आड़ में कुछ कथित संस्थायें/ प्रोडक्शन हाउस/ इवेंट आयोजनकर्ता व्यक्तियों के द्वारा मॉर्डन कल्चर के फ्रेम में कुछ सेलिब्रिटी को बुलाकर इवेंट आयोजित किया जा रहा हैं, जिसके लिए आयोजकों के द्वारा आम जनता से प्रवेश शुल्क के रूप में राशि ली जा रही हैं, और अनेक संस्थानों से स्पांसर के रूप में बड़ी राशि लिए जाने की भी चर्चा हैं। 

गौरतलब हैं कि अनेक शहरों में ऐसे कार्यक्रम की आड़ में शौक़ीनो को शराब, और अन्य नशीली सामग्री भी उपलब्ध कराएं जाने की चर्चा रहती हैं। 

सेलिब्रेटी को देखने-सुनने के लिए इस तरह के इवेंट में बड़ी संख्या में युवक-युवतियाँ, स्कूल- कॉलेज, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएँ शामिल होते हैं, विशेषकर ग्रामीण अंचलो से शहर में आकर पढ़ने वाले विद्यार्थी भी इस प्रकार के इवेंट से आकर्षित होते हैं।

आवश्यकता हैं कि ऐसे इवेंट कार्यक्रम में शासन की पैनी निगाह हो, जिससे एक अच्छी राजस्व राशि शासन के खाते में आ सकें।

बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि 13 मार्च को बिलासपुर शहर में आयोजित होने वाले इन इवेंट में प्रशासनिक अमला कितना चाक-चौबंद रहकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करता हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts