Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: दोस्त ने दोस्त पर पेट्रोल डालकर जलाया, इस बात पर हुआ था विवाद, लोगों के उड़े होश

Admin / Tue, Mar 4, 2025 / Post views : 365

Share:

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। जहां एक युवक ने अधेड़ पर पेट्रोल डालकर कर आग के हवाले कर दिया। इस हादसे में एक उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम किरीतपुर में शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने गांव के बाजार चौक के मंच के सामने दिनदहाडे़ अधेड़ पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। आग से 90 फीसदी झुलसे रामकैलाश पांडे को उपचार के लिए 108 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर किया गया। वहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

वहीं आग लगाने वाला युवक लोकेश चौहान उम्र 28 साल भी झुलस गया। लोकेश को भी मेडिकल कॉलेज रायपुर रेफर किया गया। मृतक का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने प्रार्थी महेश साहू उम्र 55 साल की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ 296, 351 (2) एवं 112 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

जानें पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम किरीतपुर के बाजार चौक के सांस्कृतिक मंच के सामने आरोपी लोकेश साहू व मृतक रामकैलाश पांडे उसके साथी महेश साहू के साथ मौजूद थे। तीनों ने सुबह मंच के पास शराब पी, जिसके बाद लोकेश की खरीदी गई शराब पीने के बाद लोकेश ने रामकैलाश से शराब लाने कहा था, जिसे रामकैलाश ने मना कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

12 बजे के करीब विवाद के बाद लोकेश गांव के एक किराना दुकान से बोतल में पेट्रोल भरकर लाया और रामकैलाश पर छिड़क दिया, जिसे प्रार्थी महेश साहू ने रोकने का प्रयास किया। रोकने का प्रयास करने पर लोकेश ने उस पर भी पेट्रोल

डालने की धमकी दी, जिसके बाद प्रार्थी हटा तभी आरोपी ने रामकैलाश पर माचिस मार कर आग लगा दी। रामकैलाश को आग में जलते देख मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बूझाकर उसे उपचार के लिए 108 बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल की हालत को देखते हुए मृत्यु पूर्व बयान दर्ज करने के लिए न्यायिक अधिकारी को सूचना दी गई। अधिकारी के पहुंचने के बाद गंभीर रूप से घायल पांडे ने बयान दर्ज कराया। आग लगाने के बाद आरोपी अपने घर चला गया था, जिसे घर के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लोकेश का हाथ व अन्य हिस्सा भी जला है, जिसे जिला अस्पताल से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

गांव में अवैध तरीके से पेट्रोल व शराब बिकते हैं

गांव में विवाद की जड़ लोकेश द्वारा शराब मंगाने को बताया जा रहा है। वहीं गांव में अवैध तरीके से  शराब बेचने वाले से शराब लेने के बाद नशे की हालत में हुए विवाद के बाद किराना दुकान में अवैध तरीके से बेचे जा रहे पेट्रोल लाकर आग लगाई गई।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में जुटी

वारदात होने की सूचना के बाद सिटी कोतवाली प्रभारी आरके साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचने के बाद प्रकरण पर विवेचना प्रारंभ कर दी। वहीं तीनों दोस्त में से एक दोस्त महेश साहूू की सूचना पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर जांच व लोगों का बयान दर्ज किया गया है।

2024-25 में हत्या के 23 प्रकरण

गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा विधानसभा में किए गए सवाल के प्रस्तुत जवाब के अनुसार बेमेतरा जिले में बीते सत्र के दौरान हत्या के 19 प्रकरण दर्ज किए गए थे। वहीं 2025 के दो माह के दौरान विभिन्न थानों में चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिले में दो सत्र के दौरान हत्या के दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

नवागढ़ के ग्राम सोनपुरी में बलिका की हत्या, अब तक विवेचना जारी

नवागढ़ थाना क्षेत्रं के ग्राम सोनपुरी में बीते 16 फरवरी की दोपहर में गांव के घोरहा खार में बालिका की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी द्वारा बालिका का गला दबाकर पानी में डूबने से मौत होने पर धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस की विवेचना अभी भी जारी है।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts