Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: नाबालिग ने की आत्महत्या, बायफ्रेंड पर लगाया इज्जत बर्बाद करने का आरोप

Admin / Sat, Feb 22, 2025 / Post views : 347

Share:
छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने बीते 18 फरवरी को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने अपने बायफ्रेंड पर अपनी इज्जत बर्बाद करने का आरोप लगाया है। साथ ही अपने बायफ्रेंड के दोस्तों को भी अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
  1. स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की घटना, आरोपित बायफ्रेंड को पुलिस ने लिया हिरासत में
  2. सुसाइड नोट में अपने बायफ्रेंड व उसके दोस्तों को ठहराया मौत का जिम्मेदार
  3. बॉयफ्रेंड ने घर बुलाकर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप
स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने बीते 18 फरवरी को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने अपने बायफ्रेंड पर अपनी इज्जत बर्बाद करने का आरोप लगाया है। साथ ही अपने बायफ्रेंड के दोस्तों को भी अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। अंत में उसने अपने मोबाइल पैटर्न लॉक का सिंबाल भी बनाया है। 

कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद मृतका के स्वजनों के साथ मोहल्ले वालों ने स्मृति नगर चौकी के सामने प्रदर्शन कर आरोपित की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपित बायफ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर उसे हिरासत में ले लिया है।  जानकारी के अनुसार स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग ने 18 फरवरी को अपने घर पर फांसी लगा ली थी। नाबालिग के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने उसके बायफ्रेंड आदी बारले और उसके दोस्तों के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है।

मोहल्ले में रहने वाले लड़के से चल रहा था प्रेम प्रसंग

किशोरी का उसके ही मोहल्ले में रहने वाले आदी बारले से बीते जून से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन और वाट्सअप पर बातें भी होती थी। किशोरी के वाट्सएप चैट और सुसाइड नोट से यह स्पष्ट हो रहा है कि आरोपित आदी बारले ने उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए थे। किशोरी और आरोपित आदी बारले 16 फरवरी की शाम को आखिरी बार मिले थे। उसी दौरान किशोरी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।

इज्जत बर्बाद करने का शब्द इस ओर कर रही इशारा

सुसाइड नोट और वाट्सएप चैट से ये तो स्पष्ट हो चुका है कि किशोरी के बायफ्रेंड ने उससे दुष्कर्म किया था। लेकिन, उसके दोस्तों की भूमिका स्पष्ट नहीं है। सुसाइड नोट और मृतका के मोबाइल से मिले वाट्सएप चैट इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि उसके बायफ्रेंड ने एक योजना के तहत अपने दोस्तों को उस समय इशारा देकर बुलाया, जिस समय वो उसके साथ निजी पल बिता रहा था। किशोरी आपत्तिजनक स्थिति में थी और उसी समय आदी के दोस्तों ने देख लिया था। चैट में किशोरी ने ये भी लिखा है कि उसके दोस्तों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। जिससे वो उसे ब्लैकमेल करने वाले थे। जिसके चलते उसने अपनी चैट में बार बार इज्जत बर्बाद करने की बात लिखी थी।

सुसाइड नोट में लिखी है ये बातें

सुसाइड नोट में लिखा है “मैंने जो किया मानती हूं गलती मेरी है, लेकिन आदी और मेरी मर्जी से हुआ सब, और उसके अलावा आज तक कभी सारी चीज मैंने किसी के साथ नहीं की। ये कोई पहली बार नहीं था। उसके घर मैं आती जाती थी। तब से ये सब है। दो जून 2024 से सब चला आ रहा है। कभी जबरदस्ती तो कभी मेरी मर्जी से मैंने। लेकिन ये सब से दूर हो के बोली थी कि आदी मैं साल के आखिरी में शादी करने वाली हूं, मैं कुछ नहीं करूंगी, मैसेज किया जिस दिन शबे मिराजा था कि तू मान मेरी बात, साथ चल और मेरे से पैसे लेता था अपनी जरूरत के लिए। लास्ट टाइम उसने बोला कि चल तो मैं गई, वहां भी दो बार मेरे फोन में सारी चीज है, एस शार्ट में देख लो..। अंत में मोबाइल के पैटर्न लाक का सिंबाल हुआ है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts