ब्रेकिंग
सूचना
Admin / Wed, Mar 26, 2025 / Post views : 205
महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित छुट्टियों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे –
25 मार्च 2025 – माता कर्मा जयंती
29 मार्च 2025 – माह का अंतिम शनिवार
30 मार्च 2025 – रविवार
31 मार्च 2025 – वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन
जनता को मिलेगी राहत
मार्च के अंतिम दिनों (March Closing) में रजिस्ट्री कार्यालयों में भारी भीड़ उमड़ती है, क्योंकि 1 अप्रैल से जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। इस भीड़ को देखते हुए सरकार ने कार्यालय का समय बढ़ाकर शाम 7 बजे तक कर दिया है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
सर्वर डाउन से बढ़ी परेशानी
हालांकि, सर्वर डाउन की समस्या ने दस्तावेज पंजीकरण कराने आए लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कई नागरिकों ने जानबूझकर तकनीकी समस्याएं उत्पन्न करने का आरोप लगाया, जिससे उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि उड़ीसा और अन्य राज्यों से भी लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचे, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन