Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: छत्तीसगढ़ इनफ्लुएंसर्स मीटअप में जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Admin / Mon, Dec 23, 2024 / Post views : 349

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

दो सौ से अधिक इन्फ्लूएंजर्स मीटअप में हुए शामिल

बिलासपुर - छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी, स्मार्ट सिटी और जनसंपर्क विभाग के सहयोग से शहर में दो दिवसीय इन्फ्लूएंसर मीट का आयोजन किया गया। जहां राज्य भर के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के इन्फ्लूएंसर ने शिरकत की। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया के विभिन प्लेटफर्म यूट्‌यूबर, इंस्टाग्राम , फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी प्रश्नोत्तरी व विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ ही छत्तीसगढ़ी वर्ग पहेली हल कराई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़चढकर भाग लिया। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक सुश्री आमना मीर ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी भूमिका वर्तमान समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है, वे क्या कंटेंट सोशल मीडिया पर डाल रहे है और इसका समाज ,देश, प्रदेश में क्या प्रभाव पड़ेगा इसका विशेष रूप से खयाल रखें। उन्होंने इन्फ्लूएंजर्स से आग्रह किया कि वे शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पुस्तक और सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन पुस्तक का वितरण कर शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इन्फ्लूएंजर्स को इंटीग्रेटेड कमांड & कंट्रोल सेंटर का भ्रमण कराया गया,और इसकी कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी और युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा की और अपने अनुभव सुनाए, उन्होंने बताया कि इस तरह वे सोशल मीडिया के जरिए कमाई कर रहे हैं और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में राज्य भर से 200 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts