Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: म्यांमार में विनाशक भूकंप से भारी तबाही

Admin / Fri, Mar 28, 2025 / Post views : 241

Share:

क्तिशाली भूकंप के बाद म्यांमार के छह क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2021 में तख्तापलट के बाद से म्यांमार पर शासन करने वाली सेना ने सागाइंग, मांडले, मैगवे, बागो, ईस्टर शान राज्य और नेपीडॉ के क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। सेना ने कहा है कि अधिकारी प्रभावित क्षेत्र की जांच करेगा और राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाएंगे।

नेपीडा: म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप की वजह से ऐतिहासिक एवा ब्रिज टूट गया है। म्यांमार के एवा और सागाइंग क्षेत्रों को ये ब्रिज जोड़ने का काम करता था। लेकिन अब ये ब्रिज टूट गया है। ब्रिज टूटने का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि आज म्यांमार में 7.7 की तीव्रता के साथ शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसका असर थाईलैंड और भारत पर भी पड़ा है। 7.7 की तीव्रता से शक्तिशाली भूकंप आने के बाद 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी आया है। माना जा रहा है कि भूकंप की वजह से देश में भारी तबाही आई है। हालांकि अभी तक कितने लोगों की जान गई है, इसका कोई आंकड़ा नहीं मिल पाया है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक म्यांमार में पहले भूकंप के ठीक 12 मिनट बाद दूसरा भूकंप आया। रिपोर्ट के मुताबिक दूसरा भूकंप की तीव्रता 6.4 की थी जो पहले आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से कम था। भूकंप के तेज झटके थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और उत्तरी शहर चियांग माई तक महसूस किए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निवासियों को डर के मारे इमारतों से बाहर भागते हुए देखा गया है। भूकंप की वजह से बैंकॉक में भी गंभीर नुकसान पहुंचा है और कई इमारतें ढह गईं हैं, जिनमें निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत भी शामिल है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts