Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: भूपेश बघेल के घर सहित 60 स्थानों पर सीबीआई ने मारा छापा

Admin / Wed, Mar 26, 2025 / Post views : 429

Share:
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घरों में सीबीआई की टीमें जांच करने पहुंची हैं। रायपुर और भिलाई के घर पर सीबीआई की टीम जांच कर रही है। घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के यहां बुधवार की सुबह-सुबह सीबीआई की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी है। इन सभी के तार महादेव सट्टा से जुड़ा होना बताया जा रहा है। कुछ स्थानों से सीबीआई को सबूत मिलने की बात भी सामने आई है। भिलाई तीन पदुम नगर स्थित भूपेश बघेल के निवास सहित भिलाई के ही सेक्टर 9 में पुलिस के बड़े अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा, पूर्व एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव, दुर्गा के पूर्व एएसपी संजय ध्रुव के 32 बंगाल स्थित निवास पर टीम पहुंची हुई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव के भिलाई स्थित घर पर भी छापा पड़ा है। विनोद वर्मा के घर भी टीम पहुंची है। इधर रायपुर में पुलिस अधिकारी शेख आरिफ, अभिषेक महेश्वरी और प्रशांत अग्रवाल के घर भी जांच की गई। महादेव बुक सट्टा ऐप केस में 60 लोकेशन पर कार्रवाई सीबीआई ने महादेव बुक सट्टा एप केस में छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में 60 स्थानों पर छापा मारा है। यह छापे सट्टा एप से जुड़े नेताओं, सीनियर अफसरों और पुलिस अफसरों सहित अन्य लोगों के घर पर मारे गए हैं। ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा महादेव सट्टा एप मामले में दर्ज केस छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सीबीआई को ट्रांसफर किया गया है। सीबीआई को कार्रवाई के दौरान कुछ डिजिटल साक्ष्य और डाक्यूमेंट मिले हैं। इस मामले में कार्रवाई अभी जारी है। इन सभी लोगों के महादेव सट्टा मामले में पूर्व में नाम आ चुके हैं। इसमें भारी मात्रा में कैश लेनदेन की बात चर्चा में थी। दुर्ग के पूर्व एसपी अभिषेक पल्लव द्वारा प्रतिमाह 10 लाख रुपये लिए जाने की चर्चा थी।   इसी तरह से पूर्व एसपी द्वारा 75 लाख रुपये प्रतिमाह लेने की बात सामने आ चुकी है। इन सभी मामलों को लेकर ही सीबीआई की टीम सुबह-सुबह पहुंची है। इन सभी लोगों के घरों में किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। सीडी कांड में रिवीजन पिटीशन सीडी कांड मामले में सीबीआई ने रिवीजन पिटीशन दायर की थी। इस मामले में कोर्ट ने भूपेश बघेल को डिस्चार्ज किया था। 4 अप्रैल को रिवीजन पिटीसन की सुनवाई होनी है। सुनवाई से पहले सीबीआई की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंची है। ईडी ने भी मारा था छापा इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उनके घर पर छापा मारा था। 2,161 करोड़ के कथित शराब घोटाले के मामले में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ जांच चल रही है। ईडी की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बघेल के घर के बाहर जमा होकर विरोध किया था। आज भी प्रदर्शन की आशंका के चलते बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।   भूपेश बघेल के एक्स पर पोस्ट, अब सीबीआई आई है सीबीआई के छापे के बाद भूपेश बघेल के एक्स हैंडल पर उनके कार्यालय से एक पोस्ट किया गया। इनमें लिखा है, अब सीबीआई आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली एआईसीसी की बैठक के लिए गठित 'ड्राफ़्टिंग कमेटी' की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही सीबीआई रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts