Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: अनोखा जन्मदिन, गाय बछिया का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया, कार्ड बाट कर दिया पार्टी

Admin / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 386

Share:

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बछिया का जन्मोत्सव मनाया गया। इस जन्मोत्सव में करीब 300 लोग शामिल हुए। इस मौके पर बछिया के मालिक ने बताया कि जन्मदिन गौवंश के संरक्षण के मकसद से मनाया गया है। उन्होंने कहा कि लोग कुत्ते का जन्मदिन मना लेते हैं लेकिन गौवंश का नहीं मनाते हैं।

धमतरी: लोगों को निमंत्रण कार्ड बांटे गए, भव्य समारोह आयोजित हुआ। खाने में लोगों को बुलाया गया। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बछिया का जन्मोत्सव मनाया गया है। यह जन्मोत्सव सुर्खियां में है। शायद यह पहला मामला होगा जब किसी गौवंश का जन्मदिन इतने भव्य तरीके से मनाया गया। जन्मोत्सव के दौरान केक काटने की रस्म भी निभाई गई। लोगों ने बछिया को विशेष गिफ्ट भी दिया।

गौवंश के मालिक ने बताया कि बछिया का नाम हमने राधिका रखा है। इसके जन्म के बाद से हमारे जीवन में कई तरह की खुशियां आई जिसके बाद हमने जन्मोत्सव मनाने का फैसला किया। राधिका का जन्म 3 महीने पहले हुआ था और वह चार में से तीन पैरों से विकलांग थी। जिसका ऑपरेशन कराया गया था।

कार्यक्रम में करीब 300 लोग हुए शामिल

धमतरी जिले के सोरिद वार्ड के बाबूलाल सिन्हा ने गाय के बछिया का जन्मोत्सव के लिए कार्ड छपवाया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को कार्ड बांटे गए। इस जन्मोत्सव में करीब 300 लोग शामिल हुए। बाबूलाल सिन्हा की फैमिली ने बछिया को अपने गोद में लेकर खूब डांस किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकगीत गाए गए। पहले घर में सत्यनारायण की पूजा की गई उसके बाद गड़वा बाजा उत्सव और शाम को रामायण कार्यक्रम के बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

क्यों किया आयोजन

बछिया के मालिक ने बताया कि रोड पर मवेशी खड़े रहते हैं। जिसको हर कोई अपने घर में रख ले तो मवेशियों को सड़क हादसे से बचाया जा सकता है। जन्मोत्सव में बछिया के लिए लोग गिफ्ट लेकर भी पहुंचे।

क्या गिफ्ट लेकर आए लोग बछिया के जन्मोत्सव में शामिल होने आए लोग बछिया के लिए गिफ्ट में चारा लेकर आए। इस जन्मोत्सव की लोग तारीफ कर रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोग इस काम की तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने बछिया के जन्मदिन पर कहा कि गौवंश का संरक्षण जरूरी है। कुत्ते का लोग जन्मदिन मनाते हैं लेकिन बछिया का जन्मदिन नहीं मनाते हैं।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts