Sun, 19 Apr 2026
Logo

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्वामित्व विवाद: मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद HC से झटका, मुकदमों की पोषणीयता पर आपत्ति खारिज

बांग्लादेश में भारत के नए राजदूत हो सकते हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बंगाल चुनाव के बीच केंद्र का बड़ा दांव

पहली बार श्रीलंका पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति, पीएम हरिणी अमरासुरिया से की मुलाकात

मुंबई की सड़कों पर भारी सूटकेस उठाए दिखे 'आशिकी' स्टार राहुल रॉय, हाल देख फैंस दुखी, फूटा गुस्सा

नोएडा के बाद हापुड़ पहुंचा कर्मचारियों का आंदोलन, ब्लिंकिट कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन, गेट किया गया बंद

जनजातीय भाषाओं के संरक्षण व बहुभाषी शिक्षा पर जोर, राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल समापन

‘सेक्स स्कैंडल’ का नया मोड़’ पुलिस कस्टडी में आरोपी ने मनाया बर्थडे, खाकी वर्दी वालों ने खिलाया केक...

नैनीताल घूमने आए यूपी के विधायक पुत्र को हूटर बजाना पड़ गया महंगा, SDM से बहस के बाद कार सीज, कटा चालान

क्या नीतीश को अब मिलेगा जीविका दीदियों का साथ? बिहार में जमीनी रणनीति पर मंथन कर रही JDU

OMG! टॉयलेट सीट पर महिला के साथ दर्दनाक हादसा, हुआ कुछ ऐसा कि दिमाग से निकल गए 10 साल

सूचना

उत्तर प्रदेश :- नोएडा न्यूज : नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन विस्फोटक; पुलिसकर्मियों की छुटि्टयां रद्द, DGP ने बनाई नजर

LIVE

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 13, 2026 / Post views : 44

Share:

उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतनवृद्धि और अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों का गुस्सा सड़कों पर दिख रहा है। श्रमिक प्रतिनिधि लगातार सड़कों पर तांडव मचा रहे हैं। प्रदेश के इस वाणिज्यिक शहर में पिछले एक सप्ताह से कर्मचारियों का गुस्सा भड़का हुआ है। कपड़ा ट्रेडर्स के कर्मचारियों की हड़ताल से शुरू हुआ विवाद अब शहर के अन्य फैक्ट्री और कंपनियों तक पहुंच गया है। सेक्टर 62 से लेकर सेक्टर 82 तक कर्मचारी सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। पुलिस की गाड़ी पलट दिए जाने और आगजनी का मामला सामने आया है। कर्मचारियों के आक्रोश को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। नोएडा में बढ़े बवाल की पल-पल की रिपोर्ट यहां पढ़िए...

Noida Labour Protest Live Update

  • 03:05 PM, Apr 13 2026

    नोएडा मामले में अफवाह फैलाने पर केस

    नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। वहीं, इन अफवाहों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले दो हैंडल्स के विरुद्ध नोएडा पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की खबर सामने आई है। फर्जी तरीके से दोबारा हिंसा भड़कने और जाम किए जाने की खबरों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

  • 03:02 PM, Apr 13 2026

    बुलंदशहर में कर्मचारियों का प्रदर्शन

    Noida Workers Protest: नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन की खबरों के बीच बुलंदशहर से भी इसी प्रकार का मामला सामने आया है। बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित टैग ट्रॉपिकल एग्रोसिस्टम (इंडिया) कंपनी के कर्मचारियों ने कम वेतन और सुविधाओं की कमी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत किया गया।

  • 02:04 PM, Apr 13 2026

    लखनऊ से नोएडा की स्थिति पर डीजीपी की नजर

    नोएडा में कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन के कारण उत्पन्न स्थिति पर लखनऊ से नजर रखी जा रही है। डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश कंट्रोल रूम से नोएडा की स्थति की जानकारी ले रहे हैं। डीजीपी लगातार नोएडा कमिश्नरेट से स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।

  • 01:37 PM, Apr 13 2026

    सेक्टर 84 में कई गाड़ियों में आगजनी

    Noida Protest Today Live: नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन उग्र हो गया है। सेक्टर-84 में कई गाड़ियों में आगजनी की गई। पिछले तीन दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। सेक्टर-84 में श्रमिकों ने गाड़ियों में आग लगा दी गई। आगजनी में दो वाहन जलने की सूचना है। फेज-2 के अलग-अलग इलाकों में हजारों श्रमिक सड़कों पर उतरे। वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर आक्रोश बढ़ा हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और हालात काबू करने की कोशिश की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन सतर्क है।

  • 01:37 PM, Apr 13 2026

    नोएडा में पुलिसकर्मियों की छुटि्टयां रद्द

    Noida Workers Protest: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। कमिश्नरेट की ओर से निर्देश दिया गया है कि जो भी पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं, वे 24 घंटे के भीतर वापस आएं। अपना कार्यभार ग्रहण करें।

  • 01:37 PM, Apr 13 2026

    चिल्ला बॉर्डर की ट्रैफिक डायवर्ट

    Noida Protest Today Live: नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से चिल्ला बॉर्डर की ओर जाने वाले यातायात को लगातार डीएनडी टॉल की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। इस रास्ते चिल्ला बॉर्डर के ट्रैफिक का संचालन किया जा रहा है।

  • 01:38 PM, Apr 13 2026

    प्रदर्शन को लेकर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन

    Noida Protest Today Live: नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सेक्टर 59 मेट्रो के पास ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी रहने के कारण यह निर्णय लिया गया।

  • 01:38 PM, Apr 13 2026

    यमुना एक्सप्रेसवे तक जाम का असर

    Noida Protest Today: नोएडा में कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन और सड़क जाम किए जाने का असर यमुना एक्सप्रेसवे तक दिखा है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की कतारें देखी जा रही हैं। वाहनों को रोके जाने के कारण वाहनों की कतार बढ़ती ही जा रही है।

  • 11:12 AM, Apr 13 2026

    दिल्ली बॉर्डर पर भी जाम का असर

    नोएडा में श्रमिकों के बड़े प्रदर्शन का असर बॉर्डर एरिया पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली बॉर्डर के आसपास भारी जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। गाजियाबाद की तरफ भी जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। दिल्ली बॉर्डर पर जाम के कारण बड़ी संख्या में वहां लोग फंसे हुए हैं।

  • 11:10 AM, Apr 13 2026

    गाजियाबाद तक जाम का असर

    नोएडा में श्रमिकों के बवाल का असर गाजियाबाद तक देखने को मिल रहा है। गाजियाबाद तक प्रदर्शन और हंगामे के कारण जाम जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। एनएच-9 पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इस भीषण जाम से आम लोग परेशान हैं।

  • 1:08 AM, Apr 13 2026

    फेज 2 थाने में कंपनी के बाहर पथराव

    ​नोएडा फेज 2 थाना क्षेत्र स्थित कंपनी के बाहर श्रमिकों के भारी पथराव का मामला सामने आया है। कर्मचारियों के भारी आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद कर्मचारियों की भीड़ बिखड़ी। कंपनी के बाहर की सड़क पर भारी मात्रा में ईंट-पत्थर दिख रहे हैं। यहां कई वाहनों में भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की।

  • पुलिस कमिश्नरेट का आया बयान

    श्रमिकों के प्रदर्शन को लेकर गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का बयान आया है। कमिश्नरेट की ओर से दावा किया गया है कि औद्योगिक इकाई क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बल के सभी स्थानों पर उपस्थित हैं। स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारियों की ओर से श्रमिकों को शांति एवं संयम बनाए रखने के लिए लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाई जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

  • 10:56 AM, Apr 13 2026

    हड़ताली कर्मियों ने एनएच-9 किया जाम

    नोएडा में प्रदर्शनकारी हड़ताली कर्मचारियों ने एनएच-9 को पूरी तरह से बंद कर दिया है। वाहनों का आवागमन रोके जाने से इस पर जाम लग गया है। मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। इससे अपने ऑफिस की तरफ जाते लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

  • 10:54 AM, Apr 13 2026

    नोएडा में कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

    नोएडा की कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी अब वेतन वृद्धि पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। नोएडा के सेक्टर 62, 63, 64, 65 एवं 66 में प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों का भारी बवाल देखने को मिल रहा है। शहर की कई सड़कों पर चक्का जाम कर दिया गया है। कर्मचारी सैलरी बढ़ाने को लेकर हंगामा तेज कर रहे हैं।

  • 10:46 AM, Apr 13 2026

    डीएम ने औद्योगिक इकाइयों को दिए निर्देश

    गौतमबुद्धनगर की डीएम मेधा रूपम ने श्रमिकों के आंदोलन के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। डीएम ने कहा कि मैं आप सभी के समक्ष बताना चाहूंगी कि पिछले दो-तीन दिनों में सभी औद्योगिक इकाइयों के साथ विस्तृत बैठकें रखी गई हैं और निम्न निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। पहला, ओवरटाइम के लिए मज़दूरी दोगुनी दर से दी जाएगी। इसके साथ ही, प्रत्येक श्रमिक को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। यदि साप्ताहिक अवकाश के दिन काम करवाया जाता है, तो उस दिन के लिए भी उसे दोगुनी दर से भुगतान किया जाएगा। दूसरा, सभी श्रमिकों को नियमों के अनुसार बोनस दिया जाएगा और जो कि 30 नवंबर से पहले उनके बैंक खातों में भेजना सुनिश्चित किया जाएगा।

  • 10:42 AM, Apr 13 2026

    सड़कों पर दिख रहा आंदोलन का असर

    नोएडा की सड़कों पर आंदोलन का असर दिख रहा है। सड़कों पर आंदोलन के कारण गाड़ियों में आग लगा दी गई। गाड़ियों के जलाए जाने के बाद की स्थिति को देखा जा सकता है। पुलिस लगातार मामले को संभालने की कोशिश कर रही है।

  • सड़कों पर दिख रहा आंदोलन का असर

  • 10:34 AM, Apr 13 2026

    फेज 2 में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले

    नोएडा फेज 2 थाना क्षेत्र से प्रदर्शनकारी श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन की खबर सामने आ रही है। यहां कंपनी के श्रमिकों का भारी हंगामा और प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान बवाल को रोकने पहुंची पुलिस और श्रमिक आपस में भिड़ गए। उनके बीच झड़प हो गई। इसके बाद उग्र प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। कर्मचारी लगातार सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कंपनी के बाहर प्रदर्शनकारियों की तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।

  • 10:27 AM, Apr 13 2026

    सीएम योगी ने लिया संज्ञान

    नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने समय पर और सम्मानजनक पैसे देने के निर्देश दिए हैं। शनिवार देर शाम आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कुछ औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के बीच उभर रहे असंतोष और हालिया प्रदर्शनों का संज्ञान लिया।

  • 10:23 AM, Apr 13 2026

    सेक्टर 82 में लगाई आग

    प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आंदोलन हिंसक रूप ले लिया है। सेक्टर 82 रिचा ग्लोबल गारमेंट्स के कर्मचारी होजरी कॉम्प्लेक्स डी ब्लॉक में प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां पर मजदूरों ने गाड़ियों में आग लगा दी है। कंपनी में तोड़फोड़ शुरू कर दिया है। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए गए हैं।

  • 10:21 AM, Apr 13 2026

    डीएम ने जारी किए नंबर

    श्रमिकों के व्यापक प्रदर्शन को देखते हुए डीएम मेधा रूपम ने पहले ही शिकायतों को दर्ज कराने के लिए नंबर जारी किए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। श्रमिक वेतन संबंधी अन्य समस्याओं की शिकायत 120-2978231, 120-2978232, 120-2978862, 120-2978702 पर कर सकते हैं। डीएम ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।

  • 10:19 AM, Apr 13 2026

    श्रम आयुक्त ने की थी अपील

    श्रम आयुक्त मार्कंडेय शाही ने रविवार को आक्रोशित कर्मचारियों से शांति की अपील की थी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों के अनुरूप लाभ मिलेगा। वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर विश्वास करें। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक संदेश अथवा सोशल मीडिया की अपुष्ट जानकारी से दूर रहें। कार्यस्थलों पर शांति, अनुशासन एवं सौहार्द बनाए रखते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित श्रम अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें। हालांकि, इसका असर होता नहीं दिख रहा है।

  • 10:17 AM, Apr 13 2026

    नोएडा में प्रदर्शन का था अंदेशा

    नोएडा की अधिकांश औद्योगिक इकाइयां रविवार को छुट्‌टियों के कारण बंद थीं। सोमवार को सप्ताह के पहले दिन यह खुलीं। सोमवार को समूहों में काफी श्रमिक सड़कों पर निकल आए। पुलिस को पहले से ही इस प्रकार के प्रदर्शन का अंदेशा था। उनके सामने चुनौती थी कि कोई श्रमिक समूह सड़क पर हंगामा न कर दे। इससे निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई थी। लेकिन, भारी संख्या में निकले श्रमिकों के आगे पुलिस बल लाचार दिखी।

  • 10:14 AM, Apr 13 2026

    नोएडा सेक्टर 62 में प्रदर्शन

    नोएडा सेक्टर 62 में सुबह-सुबह कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में फैक्ट्री वर्कर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करते दिखे। पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी कर्मचारियों ने सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था को ठप कर दिया।


Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts