Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

Sports : IPL में जय श्री राम की पर्ची दिखाने वाले रघु शर्मा कौन? कभी 102 किलो था वजन, शेन वॉर्न के वीडियो से सीखी बॉलिंग

Abhyuday Bharat News / Tue, May 5, 2026 / Post views : 131

Share:

मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विकेट लेने के बाद एक पर्चा दिखाया। उसपर जय श्रीराम लिखा हुआ था। 

मुंबई इंडियंस के 33 साल के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अक्षत रघुवंशी का विकेट लिया। इसी सीजन लीग में डेब्यू करने वाले रघु का यह पहला आईपीए विकेट था। इसके बाद उन्होंने अपने जेब से एक पर्चा निकाला। उसपर लिखा था- राधे राधे। बहुत से दर्द भरे 15 साल गुरुदेव की कृपा से आज समाप्त हुए। मुंबई इंडियंस (ब्लू और गोल्ड) का इस अवसर के लिए धन्यवाद मैं हमेशा आभारी रहूंगा। जय श्री राम।


रघु शर्मा की आईपीएल तक पहुंचने की कहानी

रघु शर्मा की आईपीएल तक पहुंचने की कहानी

रघु शर्मा के आईपीएल तक पहुंचने की कहानी काफी संघर्ष से भरी है। उनका जन्म पंजाब के जलंधर में हुआ था। उन्होंने शुरुआत में प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला। 18 साल की उम्र के बाद उन्होंने सीरियस क्रिकेट खेलना शुरू किया। 2017 में उन्होंने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया। अपने दूसरे ही मैच में 7 विकेट हॉल लेने के बाद भी उन्हें जल्द ही टीम से ड्रॉप कर दिया गया। पंजाब में मौके नहीं मिलने के बाद उन्होंने पुडुचेरी का रुख किया। वहां उनका लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास डेब्यू तो हुआ लेकिन ज्यादा मैचों में मौका नहीं मिला।

इमरान ताहिर ने की मदद

इमरान ताहिर ने की मदद

श्रीलंका में उन्होंने गाले क्रिकेट क्लब के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मैच में 46 विकेट लिए। फिर इंग्लैंड में जाकर क्लब क्रिकेट खेला। वहीं रघु की मुलाकात इमरान ताहिर से हुई। साउथ अफ्रीका के दिग्गज ताहिर ने उनकी स्किल बेहतर करने में काफी मदद की। यह रघु के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने अपना एक्शन चेंज किया और अपनी बॉलिंग में वेरिएशन भी ऐड किया।

यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद भगवान जगन्नाथ की शरण में पहुंचे

यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद भगवान जगन्नाथ की शरण में पहुंचे

रघु शर्मा ने पुडुचेरी में मौका नहीं मिलने के बाद वापस पंजाब जाकर खेलन चाहते थे लेकिन उन्हें एनओसी नहीं मिला। फिर रणजी ट्रॉफी से पहले वह यो-यो टेस्ट में फेल हो गए। इसके बाद वह सबकुछ छोड़कर पुरी के जगन्नाथ मंदिर चले गए। वह अभी ट्रेनिंग करते थे। जब उन्हें टीम से बुलाया नहीं आया तो रघु ने मान लिया था कि सबकुछ खत्म हो गया। लेकिन 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी से पहले पंजाब के कोच वसीम जाफर ने आकर उन्हें फिटनेस टेस्ट देने को कहा। अगले ही वह मोहाली पहुंचे और फिटनेस टेस्ट पास कर लिया

विजय हजारे ट्रॉफी में 14 विकेट

विजय हजारे ट्रॉफी में 14 विकेट

2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में रघु ने 8 मैचों में पंजाब के लिए 14 विकेट लिए। 2025 सीजन में वह नेट गेंदबाज के रूप में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने। सीजन के बीच में जब विग्नेश पुथुर चोटिल हुए तो इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में रघु टीम में आ गए। 2016 में उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला।

कभी 102 किलो था रघु शर्मा का वजन

कभी 102 किलो था रघु शर्मा का वजन

रघु शर्मा का परिवार डॉक्टर और इंजीनियर वाला है। उन्होंने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जलंधर में दाखिला लिया था। लेकिन जब भारत ने 2011 विश्व कप जीता तो रघु की क्रिकेट में रुचि जाग गई। वह पास के पार्क में प्रैक्टिस के लिए जाने लगे। लेकिन उस समय उनका वजन 102 किलो था। रघु ने एक इंटरव्यू में कहा था- मेरा वजन लगभग 102 किलो था। मुझे एहसास हुआ कि मुझे वजन कम करने की जरूरत है। मैं दोपहर में 45-46 डिग्री की गर्मी में मैदान पर जाता था। वहां कोई और नहीं होता था, लेकिन मैं बस दौड़ता ही रहता था। उसके बाद मैं लगातार दो घंटे तक गेंदबाजी करता था। छह महीनों के अंदर मैंने 30-35 किलो वजन कम कर लिया।

शेन वॉर्न के वीडियो देखते बॉलिंग सीखी

शेन वॉर्न के वीडियो देखते बॉलिंग सीखी

रघु शर्मा पहले फास्ट बॉलिंग करते थे। इंजरी की वजह से वह बाद में लेग स्पिनर पर स्विच हो गए। यूट्यूब पर वह शेन वॉर्न के ट्यूटोरियल वीडियो देखकर लेग स्पिन की बारीकियां सीखी। वह अभी भी मैच से पहले शेन वॉर्न के वीडियो देखते हैं।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts