Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

वेस्ट बंगाल :- कोलकत्ता न्यूज : कौन हैं ये टीएमसी नेता? जिन्होंने ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र भबानीपुर को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 160

Share:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी कोलकाता में आने वाली भबानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं लेकिन उनके सामने सुवेंदु अधिकारी के उतरने से इस सीट पर पूरे देश की नजरें टिकट गई हैं। ऐसे में जब यह चर्चा है कि पीएम मोदी इस क्षेत्र में रोड शो कर सकते हैं तब टीएमसी नेता ने बड़ा दावा किया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को चौथी जीत से रोकने के लिए बीजेपी ने तगड़ी तैयारी की है। बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बंगाल के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने टीएमसी को सीधे निशाने पर लिया। बीजेपी ने ममता बनर्जी को उनके गढ़ भबानीपुर में घेरने के लिए सुवेंदु अधिकारी को उतारा है। यह भी जानकारी सामने आई है कि पीएम नरेंद्र मोदी इस क्षेत्र में रोड शो का कार्यक्रम कर सकते हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के नेता और मंत्री फिरहाद हकीम ने बड़ा दावा किया है। फिरहाद हकीम ने कहा है कि भबानीपुर से ममता बनर्जी ही जीतेंगी। हकीम ने कहा कि वह भी बड़ मार्जिन से जीत दर्ज करेंगी।


क्या बोले फिरहाद हकीम?


भबानीपुर सीट पर दीदी के प्रचार के लिए मोर्चा संभाले फिरहाद हकमी ने कहा कि हम यहां प्रचार कर रहे हैं। दीदी(ममता बनर्जी) सभी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही हैं और दीदी के लिए हम प्रचार कर रहे हैं। यहां लोगों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है...सब लोग बोल रहे हैं कि हम दीदी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि भवानीपुर से दीदी बड़े अंतर से जीतेंगी।

बानीपुर में कब कितने वोटों से जीतीं ममता बनर्जी?

क्र. सं.

चुनाव

मार्जिन (वोट में)

1

2011 उपचुनाव

54,213

2

2016

25,301

3

2021 (उपचुनाव)

58,835

कौन हैं फिरहाद हकीम?


फिरहाद हकीम तृणमूल कांग्रेस के बड़े मुस्लिम चेहरा हैं। वह कोलकाता के मेयर हैं। एक दिन पहले डोर टू डोर कैंपेन के दौरान उन्हें चॉकलेट बांटते हुए देखा गया था। फिरहाद हकीम ने ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र में प्रचार की कमान संभाली हुई है। फिरहाद हकीम ममता बनर्जी के भरोसेमंद लोगों के शामिल हैं। उन्हें बॉबी हकीम के नाम से भी जाना जाता है। फिरहाद हकीम का ताल्लुक बिहार से हैं। उनके ग्रैंड फादर गया के बिहार से कोलकाता बिजनेस के लिए पहुंचे थे। वह आजादी के बाद कोलकाता के मेयर बनने वाले पहले मुस्लिम हैं। हकीम 1990 में पहली बार कोलकात नगर निगम के पार्षद बने थे।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts